चंडीगढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी पर रेड: ED ने सुबह 7 बजे दबिश दी, पार्टनर ने ही कराया जमीन में फ्रॉड का मुकदमा – Chandigarh News

0
चंडीगढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी पर रेड:  ED ने सुबह 7 बजे दबिश दी, पार्टनर ने ही कराया जमीन में फ्रॉड का मुकदमा – Chandigarh News

चंडीगढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी पर रेड: ED ने सुबह 7 बजे दबिश दी, पार्टनर ने ही कराया जमीन में फ्रॉड का मुकदमा – Chandigarh News

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में आज (26 मई) सुबह 7 बजे एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड मारी। यह रेड रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कांसल के घर की गई। आरोप है कि उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में जमीन को लेकर फ्रॉड किया है।

.

प्रवीण कांसल उर्फ रॉकी का चंडीगढ़ के पास मोहाली जिले के जीरकपुर में चंडीगढ़ रॉयल सिटी नाम से प्रोजेक्ट है। उन्हें अकाली दल से सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है। प्रवीण के पार्टनर प्यारे लाल गर्ग ने ही वर्ष 2023 में उन पर मुकदमा करवाया था जिसकी जांच के लिए ये रेड की गई।

कारोबारी प्रवीण कांसल के घर ED की टीम पहुंची है।

शिकायतकर्ता ने यह केस बताया…

  • विजिलेंस को 2023 में दी शिकायत: प्रवीण कांसल मोतिया रॉयल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। उनकी पत्नी और भाई भी इसमें पार्टनर हैं। वर्ष 2023 में उनके ही पार्टनर प्यारे लाल गर्ग ने विजिलेंस को शिकायत दी।
  • लैंड का मालिकाना हक धोखे से बदला: प्यारेलाल गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उनसे न्यू चंडीगढ़ की एक प्राइम लोकेशन पर जमीन खरीदने के लिए निवेश कराया। इसके बाद धोखाधड़ी से जमीन का मालिकाना हक बदलवाते हुए इसे अपने नाम पर कर लिया।
  • तहसीलदार से मिलीभगत कर धोखा किया: प्यारेलाल गर्ग के मुताबिक, इस धोखाधड़ी में तत्कालीन तहसीलदार तरसेम लाल ने आरोपियों की मदद की। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि तहसीलदार ने अपने पद का दुरपयोग करते हुए तीनों आरोपियों के कहने पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री उनके नाम कर दी।
  • विजिलेंस ब्यूरो में केस दर्ज: विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने प्रवीण कांसल के पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की शिकायत पर इंडियन पीनल कोड की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-B (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) के तहत केस दर्ज कर लिया।
  • 2025 में दोबारा केस खुला: विजिलेंस ने अपनी जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि की मगर तब इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। रेवेन्यू अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद इस केस को दोबारा से खोला गया और जून-2025 में FIR दर्ज की गई।

रियल एस्टेट कारोबारी के घर में CRPF के जवान तैनात किए गए हैं।

कल लुधियाना में भी धागा कारोबारी पर रेड हुई

पंजाब में ED इस समय खासी एक्टिव है। ED ने 25 मई 2026 को ही लुधियाना में धागा कारोबारी हीरा सचदेवा के ग्रीन सिटी स्थित मकान और आरके रोड स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की थी।

ED सूत्रों के मुताबिक, हीरा सचदेवा बेटिंग ऐप्स (सट्टेबाजी ऐप्स) के पैसों के लेन-देन और मैनेजमेंट से जुड़े थे। जालंधर में कारोबारी चंद्रशेखर अग्रवाल पर हुई ED रेड में हीरा सचदेवा का लिंक सामने आया था।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल पर ED की रेड, AAP बोली- इसके पीछे राघव चड्‌ढा

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की। 15 अप्रैल की सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली स्वीट्स, लवली ऑटोज, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और गुरुग्राम समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। इसके बाद पूरा दिन जांच चलती रही। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News