घटे भाव पर भी सोया तेल में लेवाली कमजोर | Levy weak in soya oil even on low prices | Patrika News

128
घटे भाव पर भी सोया तेल में लेवाली कमजोर | Levy weak in soya oil even on low prices | Patrika News

घटे भाव पर भी सोया तेल में लेवाली कमजोर | Levy weak in soya oil even on low prices | Patrika News

इंडोनेशियाई निर्यात में गिरावट के कारण पाम में नरमी

इंदौर

Published: June 23, 2022 06:05:46 pm

इंदौर. सोया तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद लेवाली सुस्त बनी हुई है। प्लांटों की खरीदी कम होने से सोयाबीन के भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पॉम ऑयल अनुबंध 251 रिंगिट या 5.58 प्रतिशत बढक़र 4750 रिंगिट प्रति टन बंद हुआ। आंकड़ों के अनुसार, जून 1-20 के दौरान मलेशिया का निर्यात 10 प्रतिशत और 17 प्रतिशत के बीच कम हो गया, और मांग के कमजोर रहने की उम्मीद है क्योंकि बड़े उत्पादक इंडोनेशिया अपने शिपमेंट को बढ़ावा देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
संबंधित तेलों में, डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल अनुबंध 4.4 प्रतिशत गिर गया, जबकि इसका पाम तेल अनुबंध 4.3 प्रतिशत गिर गया। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोया तेल की कीमतें 1.5 प्रतिशत नीचे थीं। पाम तेल संबंधित तेलों में कीमतों में उतार-चढ़ाव से प्रभावित होता है क्योंकि वे वैश्विक वनस्पति तेल बाजार में हिस्सेदारी के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1550 से 1560, मुंबई मूंगफली तेल 1555, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1325 से 1335, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1290 से 1295, मुंबई सोया रिफाइंड 1340, मुंबई पाम तेल 1280, इंदौर पाम 1360, राजकोट तेलिया 2450, गुजरात लूज 1530, कपास्या तेल इंदौर 1330 रुपए।
तिलहन : सरसों 6200 से 6400, रायड़ा 6100 से 6200, सोयाबीन 6000 से 6445 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 48500 से 50000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 6250, महाकाली 6225, कास्ता 6200, सांवरिया 6250, रुचि 6150, धानुका 6325, एमएस नीमच 6300, एमएस पचोर 6275, प्रकाश 6250, सिवनी 6200 व एवी 6150 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2050, देवास 2050, उज्जैन 2050, खंडवा 2025, बुरहानपुर 2025, अकोला 3050 रुपए।
—-
अनाज मंडी..
चने में लंबी तेजी के आसार नहीं
इंदौर. चने की कीमतों में आंशिक सुधार हुआ है, लेकिन इसमें लंबी तेजी के आसार नहीं है। बताया जा रहा है कि नेफेड के पास पुराना स्टॉक जमा है तथा आगे नेफेड की बिकवाली बढऩे का अनुमान है। उड़द दाल में दक्षिण भारत की मांग जुलाई में बढऩे की उम्मीद है साथ ही उड़द क ेआयात पड़ता भी महंगा है। ऐसे में जुलाई में इसकी कीमतों में तेजी का आसार बताए जा रहे है। मूंग में स्टॉकिस्ट भाव तेज करना चाहते थे, लेकिन मांग का समर्थन नहीं मिलने से तेजी टिक नहीं पाई। वैसे भी मूंग की आवक बढ़ रही है और इस बार उत्पादन ज्याद बताया जा रहा है।
दलहन- चना 4700 से 4750, विशाल 4500 से 4650, मसूर 6800 से 6850, मूंग 6000 से 6100, एवरेज 5000 से 5500, तुवर सफेद नई 6300 से 6400, कर्नाटक 6450 से 6550, निमाड़ी 5300 से 6000, उड़द 6800 से 7300, मीडियम 5500 से 6500, नया गर्मी का उड़द 6700 से 7100, हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 5900 से 6000, मीडियम 6100 से 6200, बोल्ड 6300 से 6400, मसूर दाल मीडियम 7950 से 8050, बोल्ड 8150 से 8250, तुवर दाल सवा नंबर 7900 से 8000, फूल 8100 से 8200, बेस्ट तुवर दाल 8300 से 8500, नई बेस्ट 8800 से 9500, मूंग दाल मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, मूंग मोगर 8400 से 8500, बोल्ड 8600 से 8700, उड़द दाल मीडियम 8800 से 8900, बोल्ड 9000 से 9100, उड़द मोगर 9400 से 9500, बोल्ड 9700 से 9600 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (42-44) 10200, (44-46) 10000, (58-60) 9800, (60-62) 8600 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500 , दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6500 से 7000, बासमती सेला 6500 से 9000, मोगरा 3500 से 6000, दुबराज 3500 से 4000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2500 से 2650, हंसा सेला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2350 से 2450, पोहा 3700 से 4100 रुपए क्विंटल बिका।

घटे भाव पर भी सोया तेल में लेवाली कमजोर

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News