कुछ इस अंदाज में आलिया ने किया Ranbir Kapoor को बर्थडे विश, इशारों-इशारों में कही ये बात

136


नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोमवार को अभिनेता रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह केक के सामने मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे 8.’

आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक हार्ट शेप की इमोजी भेजी है. 

रिद्धिमा कपूर का इंस्टा पोस्ट
तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने दिल वाली इमोजी भी लगाया. देशव्यापी लॉकडाउन में आलिया भट्ट अपने कथित प्रेमी रणबीर कपूर के साथ रह रही थीं. रणबीर कपूर के जन्मदिन पर परिवार के सदस्यों ने सोशल प्लेटफार्म को शुभकामनाओं से भर दिया है. रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कॉलेज के दिनों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे ऑसम. लव यू सो मच.’ 

करीना कपूर ने शेयर की यादें
रणबीर के साथ उनकी चाची रीमा जैन का भी जन्मदिन था. इन दोनों को बधाई देते हुए, रणबीर की चचेरी बहन करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर लिखा, ‘ग्रेट माइंड, महान लोग एक ही दिन पैदा हुए. हैप्पी बर्थडे बेस्ट आंटी और बेस्ट ब्रो.’ करीना कपूर ने दोनों के बचपन का अनदेखा तस्वीर भी साझा किया. 

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link