कानपुर में बाइक न देने पर बहू को मार डाला: पिता बोले-कहते थे, इतना प्रताड़ित करुंगा कि घर से भाग जाएगी, जहर खिला दिया – Kanpur News

0
कानपुर में बाइक न देने पर बहू को मार डाला:  पिता बोले-कहते थे, इतना प्रताड़ित करुंगा कि घर से भाग जाएगी, जहर खिला दिया – Kanpur News

कानपुर में बाइक न देने पर बहू को मार डाला: पिता बोले-कहते थे, इतना प्रताड़ित करुंगा कि घर से भाग जाएगी, जहर खिला दिया – Kanpur News

कानपुर में दहेज में एक लाख रुपए और बाइक न देने पर ससुराल वालों ने बहू को मार डाला। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से एक दिन भी बेटी खुशी-खुशी अपने ससुराल में नहीं रह पाई। आए दिन ससुराल में पति और उसके घर वाले कहते थे कि इतना प्रताड़ित करूंगा की घर से

.

उन्होंने उसे जहर खिला दिया। फिर फोन कर बताया कि बेटी अचानक से बेहोश हो गई है। हम अस्पताल लेकर गए। यहां 2 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ गुजैनी थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अब विस्तार से पढ़िए…

11 मई को हुई थी शादी वरुण विहार निवासी जितेंद्र सिंह ने बेटी मीना यादव (24) की शादी 11 मई को पनकी गंगागंज निवासी रवि राज उर्फ गोपाल के साथ की थी। ससुराल वालों ने दहेज में जो भी मांगा वो दिया गया। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे।

बेटी ने असमर्थता जताई तो ससुराल वाले कहते थे कि जब पैसे नहीं दे सकते हो, तो शादी क्यों की। हर बाप अपनी बेटी के लिए सोचता है। तेरे बाप क्या सोचा था, फ्री में शादी करेगा।

आए दिन ताने मारते थे जितेंद्र सिंह ने बताया-वो लोग बेटी से कहते थे, तेरी बाप ने जब कुछ नहीं दिया, तो तू यहां क्या करने के लिए है। भाग जा यहां से। नहीं जाएगी, तो जिंदगी से जाएगी।

बेटी ससुराल छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसके बाद उसको आए दिन प्रताड़ित करते थे। तरह-तरह के ताने मारते थे। जब वो नहीं गई, तो उससे मारपीट की।

बेटी ने 1 अगस्त को मिलने को बुलाया था पिता जितेंद्र ने बताया-बेटी मीना का 1 अगस्त को मेरे पास फोन आया। कहती है, पापा आप मुझसे मिलने आ जाइए। मैं बहुत परेशान हूं। जब मैं उससे मिलने गया, तो उसने सारी बात बताई।

कहती थी कि मेरा जीवन यहां नरक जैसा हो गया है, पापा। फिर रोने लगी। मैंने कहा कि बेटी परेशान न हो, सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद मैं वहां से चला गया। उसी दिन रात 9 बजे ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि मीना बेहोश हो गई है। उसे चांदनी अस्पताल में भर्ती कराया हैं, आकर देख लो।

2 अगस्त को हालत बिगड़ने पर मीना को हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पर मीना ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जब मैंने पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही तो ससुराल वाले डेडबॉडी छोड़कर भाग निकले। घर पर भी ताला लगा है।

गुजैनी थाने के इंस्पेक्टर अमर नाथ विश्वकर्मा ने बताया-

ससुराल वाले घर छोड़कर भाग निकले हैं। परिजनों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर ले ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News