Advertising
<

करनाल में ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर: व्यक्ति की मौत, ड्राइवर फरार; जालंधर से दिल्ली जा रहा था – Karnal News

0
करनाल में ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:  व्यक्ति की मौत, ड्राइवर फरार; जालंधर से दिल्ली जा रहा था – Karnal News

करनाल में ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर: व्यक्ति की मौत, ड्राइवर फरार; जालंधर से दिल्ली जा रहा था – Karnal News

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

करनाल जिले में घरौंडा के पास गढ़ी मुल्तान फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की ओर जा रहे एक कैंटर को अज्ञात ट्राले ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस की

.

हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर से दिल्ली जा रहा था कैंटर

Advertising

इस हादसे को लेकर थाना घरौंडा में दी गई शिकायत के अनुसार, हरगोबिंद नगर जालंधर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह कैंटर का मालिक है और खुद ही उसे चलाता है। सोमवार को वह अपने कैंटर में आलू और फल लोड कर जालंधर से दिल्ली के लिए निकला था। उसके साथ कैंटर में काहनपुर गांव निवासी दलजीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह भी मौजूद था।

गढ़ी मुल्तान फ्लाईओवर पर हादसा

गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 जब वह घरौंडा से कुछ दूरी पर गढ़ी मुल्तान फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो उसके आगे एक ट्राला चल रहा था। ट्राला ड्राइवर गफलत और लापरवाही से वाहन चला रहा था। जब गुरमीत सिंह अपने कैंटर को ट्राले से पास करने लगा, तभी ट्राला ड्राइवर ने अचानक बिना संकेत दिए ट्राले को उसकी साइड में मोड़ दिया और कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी।

क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करती क्रेन।

टक्कर लगते दूसरी लाइन पर पहुंचा कैंटर

टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर बेकाबू होकर दूसरी सड़क पर चला गया। हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में कैंटर में सवार दलजीत सिंह को गंभीर चोटें आईं।

एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

गुरमीत सिंह ने बताया कि उसने तुरंत सरकारी एम्बुलेंस की मदद ली और घायल दलजीत सिंह को सरकारी अस्पताल घरौंडा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सड़क हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई।

ट्राला ड्राइवर की लापरवाही से मौत

शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि यह हादसा ट्राला ड्राइवर की लापरवाही और गफलत से वाहन चलाने के कारण हुआ। ट्राले की साइड से टक्कर लगने के कारण ही कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हुआ और दलजीत सिंह की जान चली गई। उन्होंने पुलिस से मांग की कि अज्ञात ट्राला ड्राइवर की तलाश कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस

इस मामले में पुलिस ने बताया कि थाना घरौंडा में टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि काहनपुर निवासी दलजीत सिंह को सड़क हादसे में लगी चोटों के कारण सरकारी अस्पताल घरौंडा में मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना मिलते ही एसआई मनजीत सिंह एएसआई निर्मल सिंह के साथ सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचे। वहां से डॉक्टर की ओर से जारी बरोट डेड की रिपोर्ट प्राप्त की गई।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल में गुरमीत सिंह से मुलाकात कर उसका बयान लिया और गुरमीत सिंह ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना घरौंडा में पीएसआई विपिन ने बताया कि मामला अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ दर्ज किया गया है, जो टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News