Advertising
<

करंट से नहीं लापरवाही से हो रही है मौत: सोनभद्र पूर्व सपा विधायक ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया – Sonbhadra News

0
करंट से नहीं लापरवाही से हो रही है मौत:  सोनभद्र पूर्व सपा विधायक ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया – Sonbhadra News

करंट से नहीं लापरवाही से हो रही है मौत: सोनभद्र पूर्व सपा विधायक ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया – Sonbhadra News


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने एक प्रेस वार्ता में बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण लगातार लोगों की जान जा रही है, लेकिन हर हादसे के बाद केवल जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को दबा दिया जाता है। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि विभाग गरीबों और किसानों से बिजली बिल वसूलने में सक्रिय रहता है, लेकिन जर्जर तारों, टूटे खंभों और बिजली संबंधी खतरों की शिकायतों पर अधिकारी ध्यान नहीं देते।इसके परिणामस्वरूप मासूम बच्चों,महिलाओं और संविदा कर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने बताया कि पड़रछ गांव के ग्रामीणों ने 6 जून को समाधान दिवस में 11 हजार वोल्ट के लटकते तार को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे,लेकिन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। इसका परिणाम यह हुआ कि 9 जून को किशोर संदीप पुत्र रामआसरे करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने एक अन्य घटना का भी जिक्र किया। 25 मई को कोन क्षेत्र के संविदा लाइनमैन विनोद कुमार की भी विभागीय लापरवाही के कारण मौत हो गई थी।आरोप है कि लाइन बंद होने की सूचना के बावजूद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई,जिससे कार्य के दौरान उन्हें करंट लग गया और उनकी जान चली गई। पूर्व विधायक ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है।बढ़ौली गांव में करंट लगने से एक महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो चुकी है।शाहगंज में स्टे वायर की चपेट में आने से एक महिला की जान गई, इसके बावजूद विभाग की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में कई स्थानों पर जर्जर तार और ढीली लाइनें लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने मांग की कि पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर जर्जर तारों,खंभों और बिजली उपकरणों की तत्काल जांच कर उन्हें दुरुस्त कराया जाए साथ ही भविष्य में किसी भी दुर्घटना या जनहानि की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News