Advertising
<

एसपी ऑफिस से 400 मीटर दूरी पर कोरेक्स का गढ़: रीवा में कई साल से होती आ रही सिरप की बिक्री, अब तक नहीं लग पाई रोक – Rewa News

0
एसपी ऑफिस से 400 मीटर दूरी पर कोरेक्स का गढ़:  रीवा में कई साल से होती आ रही सिरप की बिक्री, अब तक नहीं लग पाई रोक – Rewa News

एसपी ऑफिस से 400 मीटर दूरी पर कोरेक्स का गढ़: रीवा में कई साल से होती आ रही सिरप की बिक्री, अब तक नहीं लग पाई रोक – Rewa News

रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पहुंचे आईजी

रीवा में नशे का गढ़ माने जाने वाले कबाड़ी मोहल्ला में पहली बार कोई आईजी रैंक का अधिकारी पहुंचा। मंगलवार को आईजी गौरव राजपूत ने मौके पर पहुंचकर कबाड़ी मोहल्ले के उस इलाके में भारी पुलिस बल के साथ राउंड लगाया। जहां अवैध रूप से नशे के लिए यूज की जाने वा

.

मंगलवार को पुलिस ने दो से तीन ठिकानों पर दबिश दी हालांकि अभी सैकड़ों अन्य ठिकाने भी हैं। जहां पर नशीली सिरप का धड़ल्ले से किया जा रहा है। आईजी गौरव राजपूत से पहले कई थानों की पुलिस,थाना प्रभारी और सीएसपी मौके पर पहुंचे। सुबह 4 बजे से कबाड़ी मोहल्ले में दबिश दी गई। जहां एक महिला जो नशे की बड़ी तस्कर है, उसे गिरफ्तार भी किया गया है।

सालों से हो रही बिक्री, अब तक नहीं लगी रोक

हालांकि सालों से पुलिस की छुटपुट कार्रवाई के बाद भी आज तक यहां नशीली दवाओं की बिक्री रोकी नहीं जा सकी है। कबाड़ी मोहल्ला एसपी ऑफिस,कंट्रोल रूम और सिविल लाइन थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर मौजूद है। जबकि यातायात थाने से दूरी महज 100 मीटर भी नहीं है। इसके बाद भी रीवा में नशीली सिरप की बिक्री का सबसे बड़ा गढ़ यही मोहल्ला है।

Advertising

आईजी बोले नशा तस्करों पर कसेंगे शिकंजा

सीएसपी रितु उपाध्याय ने बताया कि पंकज लोनिया,रानी लोनिया और मनुआ लोनिया तीन लोगों को कोरेक्स की तस्करी और व्यापार के लिए गिरफ्तार किया है। हालांकि इनके कब्जे से कितनी मात्रा में नशीली सिरप बरामद हुई है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन यह बताया गया है कि भारी मात्रा में नशीली सिरप बरामद हुई है।

कबाड़ी मोहल्ले में दबिश देने पहुंचे आईजी

आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई है। लगातार नशीली सिरप की बिक्री की सूचना मिलने पर हमने दबिश दी है। कार्यवाही लगातार जारी रहने वाली है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि रीवा पुलिस इन नशा तस्करों पर क्या कार्रवाई कर पाती है और क्या इस दबिश का असर भविष्य में भी देखने को मिलेगा या फिर सालों से चले आ रहे नशे के गढ़ में यह कारोबार जारी रहेगा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News