Advertising
<

एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी: शहडोल की 12वीं की तीन छात्राएं मेरिट सूची में, 10वीं के एक छात्र को मिला स्थान – Shahdol News

5
एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी:  शहडोल की 12वीं की तीन छात्राएं मेरिट सूची में, 10वीं के एक छात्र को मिला स्थान – Shahdol News

एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी: शहडोल की 12वीं की तीन छात्राएं मेरिट सूची में, 10वीं के एक छात्र को मिला स्थान – Shahdol News

12वीं छात्रा हिना देवी अपने माता-पिता के साथ। इन्हें 500 में से 488 अंक मिले हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शहडोल जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ज्ञानोदय स्कूल की छात्रा हिना देवी ने 12वीं के परिणाम में कला संकाय में 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी स्कूल की सौम्या तिवारी ने 4

.

टाइम पब्लिक स्कूल की तिशा जसूजा ने जीव विज्ञान समूह में 478 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया।

वहीं कक्षा 10वीं में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ार के वैभव कुमार सिंह ने 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया।

सौम्या तिवारी ने 482 अंक के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। सौम्या अपने माता-पिता के साथ।

Advertising

सोशल मीडिया से बनाई दूरी

प्रदेश की सूची में अपना नाम दर्ज करानी वाली सौम्या तिवारी के पिता शैलेश तिवारी प्राइवेट जाब करते हैं। इनकी आय सीमित है। लेकिन इस सौम्या ने अपनी मेहनत से पिता के सपनों को पूरा करने के लिए उड़ान भर ली है। वह मोबाइल से अपने पढाई के मतलब की सामग्री डाइन लोड करती हैं। वे वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नहीं है।

किराए के घर में रहकर की पढ़ाई

प्रदेश की सूची में दूसरा स्थान हासिल करने वाली हीना देवी के पिता धम्मू बंजारा सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। हीना देवी पुष्पराजगढ के लीलाटोल की निवासी हैं और पढाई के लिए अपने भाई के साथ शहडोल में कमरा किराए से लेकर रहती हैं।

पिता खुद निजी स्कूल के संचालक

दसवीं की प्रदेश की मेरिट सूची में सरस्वती स्कूल बुढार के वैभव कुमार सिंंह नौवें नंबर पर हैं। इनके पिता सत्यपाल सिंह शिक्षा क्षेत्र से जुडे हैं और निजी स्कूल के संचालक हैं। वैभव की मां का कहना है कि मेरा बेटा हर दिन अपने मन से तीन से चार घंटे खुद से पढाई करता है। इसे कभी पढ़ने के लिए नहीं कहना पड़ता।

तिशा जसूजा अब डॉक्टर बनने की ओर

टाइम पब्लिक स्कूल शहडोल से पढाई करने वाली तिशा जसूजा ने बायो ग्रुप में प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान बनाया है। इनके पिता अजीत जसूजा एक किराना दुकान के संचालक हैं। तिशा डॉक्टर बनना चाहती हैं।

कक्षा 12वीं की जिले की मेरिट सूची इनके नाम

1- सम्रिद्धि पांडेय विवेक पब्लिक स्कूल शहडोल

2- कलश गुप्ता ज्ञानोदय स्कूल पुलिस लाइन शहडोल

3- मोहित सोनी सरस्वती स्कूल बुढार

4- सौम्य गुप्ता शासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल जयसिंहनगर

5- राशि परचानी भारत माता हासे स्कूल पांडवनगर शहडोल।

6- दुर्गा सिंह सरस्वती स्कूल अमलाई

7- ओम गुप्ता भारत माता स्कूल पांडवनगर शहडोल

कक्षा 10वीं की जिले की मेरिट सूची में इनके नाम

1- सौम्या गुप्ता सेंट्रल अकेडमी स्कूल पुलिस लाइन शहडोल

2- आस्था केशरी टाइम पब्लिक स्कूल शहडोल

3- रोहित कुमार बैरवा सरस्वती स्कूल ब्यौहारी

4- पुष्पेंद्र अहिरवार शासकीय बालक हासे स्कूल जयसिंहनगर

​​​​​​​5- अब्दुल कादिर शासकीय उत्कृष्ट स्कूल रघुराज क्रमांक दो शहडोल

6- भारती कुशवाहा सरस्वती स्कूल ब्यौहारी

7- अंशिका गुप्ता शासकीय हासे स्कूल बाणसागर

हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 83.55 प्रतिशत रहा

जिले का हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 83.55 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35.55 प्रतिशत अधिक है। छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का परिणाम 84.61 प्रतिशत और छात्रों का 82.08 प्रतिशत रहा।

जिले में 4,449 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,528 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में और 20 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले का परीक्षा परिणाम 48 प्रतिशत था, जो इस वर्ष काफी बेहतर हुआ है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News