‘एजेंसियों पर करोड़ रुपए खर्च, फिर भी हमला हो रहा’: पप्पू यादव बोले- पीएम मोदी ने मधुबनी में 2 मिनट खड़ा होकर मौन नहीं रखा, ये संवेदनहीनता – Bhojpur News

7
‘एजेंसियों पर करोड़ रुपए खर्च, फिर भी हमला हो रहा’:  पप्पू यादव बोले- पीएम मोदी ने मधुबनी में 2 मिनट खड़ा होकर मौन नहीं रखा, ये संवेदनहीनता – Bhojpur News

‘एजेंसियों पर करोड़ रुपए खर्च, फिर भी हमला हो रहा’: पप्पू यादव बोले- पीएम मोदी ने मधुबनी में 2 मिनट खड़ा होकर मौन नहीं रखा, ये संवेदनहीनता – Bhojpur News

लहरपा गांव पहुंचे सांसद पप्पू यादव।

आरा पहुंचे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मधुबनी पहुंचे पीएम मोदी ने 2 मिनट खड़ा होकर मौन रखना मुनासिब नहीं समझा। ये दर्शाता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री संवेदनहीन है।

.

उनके पास हर घटना को अवसर में लेने के अलावे राजनीति एवं सियासत के अलावे कोई रास्ता नहीं बचता। 2019 में पुलवामा की घटना घटी, उसके बाद साजिशकर्ता का नाम नहीं आया। उसे घटना में किन को क्या सजा मिली यह आज तक पता नहीं चल पाया। घटना को राजनीतिक रंग देकर बीजेपी ने फायदा लिया। फिर जब बिहार का चुनाव आया तो एक बड़ी घटना हमारे आत्मा पर हुई।

पप्पू यादव ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री द्वारकाधीश बनकर गांधी मैदान आए थे। विशेष राज्य का वादा किया था, कसमे वादे की बात की थी। फिर दूसरे बार में नरेंद्र मोदी आरा आकर सवा लाख करोड़ पैकेज देने की बात कही थी। उस पैकेज का क्या हुआ मुझे नहीं पता, 12 सालों में बिहार में एक भी फैक्ट्री नहीं लगी, एक विशेष पैकेज भी नहीं मिला। बिहार में जीवन जीने का माध्यम है उसपर एक भी फैक्ट्री 12 सालों में नहीं बनी।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी गए थे, जहां दुनिया की सबसे मजबूत मधुबनी प्रिंटिंग पर कुछ भी नहीं बोला। आज भी उन्होंने अवसर को चुनने का प्रयास किया है। नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुस्कुराता चेहरा और ताली बजाना संवेदनहीनता की निशानी थी।

पप्पू यादव बोले- 2014 के बाद सबसे ज्यादा आतंकी हमले हुए हैं

पप्पू यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा 2014 के बाद आतंकवादी हमले हुए है। एजेंसियों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं उसके बावजूद भी आतंकवादी हमले होते रहे। एजेंसियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि हमारे पर्यटकों पर इतने गंभीर आतंकवादी हमले होंगे। जो लोग गृह मंत्रालय के पदाधिकारी या जो गृह मंत्रालय के मंत्री एवं नेता हैं, तत्काल उनको स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। आंतरिक सुरक्षा में कहां चूक हुई, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, उसकी जांच होनी चाहिए। आने वाले समय में अमरनाथ यात्रा पर अधिक संख्या में पर्यटक जाएंगे, उसकी सुरक्षा कैसी होगी?

लहरपा गोलीकांड के पीड़ितों से मुलाकात करने आए थे पप्पू यादव

पप्पू यादव भोजपुर के लहरपा गोलीकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए गुरुवार को यहां आए थे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और मृतक के पत्नियों को 20–20 हजार नगद दिए। साथ ही घायलों को इलाज में मदद करने में भरोसा दिलाया। इसके साथ ही बिहार के गवर्नर,मुख्यमंत्री एवं DGP से मिलकर उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

लहरपा गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली

सांसद पप्पू यादव लहरपा गांव से आने के बाद एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की, जहां बिहार में बढ़ रहे अपराध एवं पहलगांव में आतंकी हमले को लेकर बिहार सरकार एवं भारत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आगे पप्पू यादव ने बताया कि बिहार के पटना में आम व्यापारी सुरक्षित नहीं है, कोई ठेकेदार सुरक्षित नहीं है। ना ही बिहार के डॉक्टर सुरक्षित हैं। जब मन आए किसी की हत्या कर दो, जब मन आए किसी की लड़की को उठा लेना है। बिहार में बलात्कार की घटनाएं काफी बढ़ गई है। अपराधी बलात्कार कर बच्चियों को फेंक दे रहे हैं, बिहार में कहीं मुखिया की हत्या कभी आम लोगों की हत्या होती आ रही है।

बोले- लहरपा गांव में हत्या नहीं नरसंहार हुआ है

डबल इंजन की सरकार में भोजपुर के लहरपा गांव में हत्या नहीं नरसंहार हुआ है। अपराधियों ने 7 लोगों पर गोलियां चलाई है। पहले भी उन लोगों के द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इस कांड में कई अधिकारियों के मोबाइल की जांच होनी चाहिए, टावर लोकेशन एवं सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना चाहिए। अपराधियों के कि अधिकारियों से बात होती है यह सामने आ जाएगा।

अपराधियों को भाजपा का संरक्षण है, भाजपा के लोग हैं मुख्य आरोपी का भाजपा के कई दिग्गज नेता एवं उपमुख्यमंत्री के साथ फोटो सामने आया है। मुख्य अभियुक्त को बचाने की साजिश चल रही है। अभी तक परिवार वालों को सुरक्षा नहीं दी गई है, लगातार हमले पर हमले किए जा रहे हैं।

मृतक के पत्नियों को 20-20 हजार रुपए की मदद की।

बोले- आरा रक्तरंजित और रक्तचरित्र है

आरा रक्तरंजित एवं रक्तचरित्र है। हर दिन यहां खून बहता है, इस इलाके का कोई भी व्यापारी सुरक्षित नहीं है। अपहरण, उठाकर ले जाना के साथ पॉलिटिकल मर्डर की संख्या बढ़ा है। वर्चस्व में मर्डर की भी संख्या बड़ा है। यहां अपने रसूख के लिए हत्याएं हो रही है। लगातार जमीन,शराब,गांजा बालू,ड्रग्स, सोलेशन, व्हाइटनर इन लोगों के व्यापार के कारण भी हत्याएं बढ़ी है।

लहरपा गांव में गोलीबारी की घटना एक सोची समझी साजिश थी। रसूख एवं एक बड़ी ताकत को दिखाने के लिए यह घटना को अंजाम दिया गया है। लहरपा में अपने जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह,ब्रजेश सिंह,बबन यादव,सुजीत एवं अन्य नेताओं के साथ पीड़ित परिवारों से मिले। यह कांड नरसंहार का रूप है इसलिए पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा मिले, यह मेरी सरकार से आग्रह है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News