उन्नाव में लापता बुजुर्ग का शव मिला: हत्या का आरोप, जमीन विवाद में पेशी पर जा रहे थे, फोन पर दी थी मौत की जानकारी – Unnao News h3>
उन्नाव33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुजुर्ग की मौत पर हत्या का आरोप है।
असोहा थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा गांव स्थित नाला किनारे आम के पेड़ के नीचे शुक्रवार शाम वृद्ध का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गई। सूचना पर पहुंचे बेटे ने गांव के ही व्यक्ति पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मिश्रापुर गांव के रहने वाले वृद्ध चंद्रशेखर बीते गुरुवार सुबह घर से उन्नाव कोर्ट में चल रहे भूमि विवाद के मामले में पेशी पर जाने की बात कहकर निकले थे। रात घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार शाम असोहा थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा गांव स्थित नाले के पास वृद्ध का शव पड़ा मिला।
जानकारी होने पर पहुंचे बेटे ब्रजेश ने बताया कि पिता चंद्रशेखर ने देर शाम अपने चचेरे भाई रमेश को फोन कर घर न आने और मर जाने की बात कही थी। उसके बाद फोन बंद हो गया था। परिजन ने सोहरामऊ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने से चंद्रशेखर की लोकेशन असोहा के आसपास मिलने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। तब चंदनखेड़ा गांव स्थित नाले के पास वृद्ध चंद्रशेखर का शव पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। बेटे ब्रजेश ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस टीम ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई है।
घटना की जानकारी देते परिजन।
घटना के बाद गमगीन परिजन।
पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
पिता की हत्या किए जाने बेटा जता रहा आशंका मृतक चंद्रशेखर का परिवार के ही लोगों से बीस सालों से भूमि विवाद चल रहा था। मामला उन्नाव कोर्ट में विचाराधीन है। परिजनों के मुताबिक मुकदमा आखिरी स्टेज पर पहुंच गया था। बेटे बृजेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिता की हत्या कर शव फेंका गया है। अभी तक परिजनों ने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है।
दर्ज कराई थी गुमशुदगी, शव मिलने पर परिजन बेहाल वृद्ध के गुरुवार रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने सोहरामऊ थाना पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वृद्ध चंद्रशेख का शव मिलने पर परिजन बेहाल हो उठे। मृतक चंद्रशेख अपने पीछे पत्नी तपेश्वरी व चार बेटों में ब्रजेश, लोकेश, अजय, बउवा तथा दो बेटियां चंद्रकिशोरी और रेशमा देवी को रोता बिलखता छोड़ गया है।
फोन पर परिजन को जहर निगलने की दी थी जानकारी सीओ पुरवा अजय कुमार ने कहा कि परिजनों से सोहरामऊ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच की गई है। मौके से कीपेड मोबाइल व कीटनाशक व शराब का पउवा पड़ा मिला था। वृद्ध ने फोन पर परिजन से कहा था कि उसने जहर निगल लिया है। परिजनों को आरोप स्वाभाविक हैं। फिलहाल घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अज्ञात युवती हत्याकांड का नहीं हो सका खुलासा सात अप्रैल को असोहा थाना क्षेत्र के दरसवां गांव स्थित नहर में हमलावरों ने चाकू से ग्यारह बार हमला कर अज्ञात युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। ग्यारह दिन बीतने के बाद भी एसपी से गठित पुलिस टीमें हत्याकांड के खुलासे की छोड़िए अभी तक युवती के शव की पहचान तक नहीं करवा सकी है। उधर, 72 घंटे बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि अभी विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News