इस कंपनी के एक साल में कमाया इतना मुनाफा, महाकंगाल पाकिस्तान के उड़ गए होश, इतनी तो कई देशों की जीडीपी भी नहीं
निवेशक हो गए मालामाल
कंपनी को हुए इस रेकॉर्ड मुनाफे के चलते निवेशक भी मालामाल हो गए हैं। इस बंपर मुनाफे की वजह से कंपनी (Saudi Aramco) के बोर्ड ने साल 2022 की चौथी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 19.5 बिलियन डॉलर इन्वेस्टर्स को डिविडेंड के रूप में देने की घोषणा की है। जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही की तुलना में यह डिविडेंड करीब पांच गुना तक अधिक है। बोर्ड ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का सुझाव भी दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में सऊदी अरामको के साथ 66 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। इस कंपनी ने साल 2019 में आईपीओ लाकर तहलका मचा दिया था। कंपनी ने अपने आईपीओ (Saudi Aramco IPO) में 3 बिलियन शेयरों की बिक्री कर रिकॉर्ड 25.6 बिलियन डॉलर जुटाया था।
इस वजह से अरामको को हुआ रेकॉर्ड मुनाफा
सऊदी अरामको (Saudi Aramco Result 2022) के इस बड़े मुनाफे के पीछे की एक वजह रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) है। रूस-यूक्रेन के युद्ध को एक साल से भी ज्यादा हो गया है। इस युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। कई कंपनियों को नुकसान हुआ। बिसनस ठप हुए, लेकिन तेल के कारोबार में शामिल कंपनियों को जमकर मुनाफा हुआ है। दरअसल कच्चे तेल की बढ़ी कीमतें, बिक्री में उछाल और रिफाइन किए गए पेट्रोलियम उत्पादों पर बढ़े मार्जिन की वजह से कंपनी को इतना मुनाफा हुआ है। तेल के सेक्टर की एक्सॉन (Exxon) को साल 2022 के दौरान 56 बिलियन डॉलर का तगड़ा मुनाफा हुआ था।