आरटीजीएस पर सोना 60350 रुपए प्रति दस ग्राम | Gold on RTGS Rs 60350 per ten grams | Patrika News
इंदौर बाजार ….. 2-2-2023-1 फरवरी को बजट पेश किए जाने के बाद सोने में रेकॉर्ड उछाल
इंदौर. 1 फरवरी को बजट पेश किए जाने के बाद सोने में रेकॉर्ड उछाल देखा जा रहा है साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सराफा की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है, जिसका असर वायदा बाजार में सोने ने अभी तक सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने ने बनाया नया ऑल टाइम हाई बनाया। स्थानीय बाजार में आरटीजीएस पर सोना 1050 व चांदी 1900 रुपए महंगी हुई। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1960.50 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1954.10 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 24.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 24.45 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में सोना कैडबरी (99.50) 59350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 69100 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 60350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72700 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
नई लहसुन में साउथ वालों की मांग
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में नई लहसुन में साउथ वालों की जोरदार मांग रहने से भाव तेज रहे। नई लहसुन की 3000 बोरी आवक हुई। नया लहसुन ऊंटी क्वालिटी 8000 से 9000, मोटा 6100 से 6500, एवरेज 4200 से 5000 रुपए क्विंटल बिका। नई प्याज की 40 व नए आलू की 30 हजार बोरी आवक हुई। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 900 से 1100 व राशन 1100 से 1300 रुपए क्विंटल बिका। प्याज नया 1100 से 1400, एवरेज 1000 से 1300, जूना 800 से 1100, लहसुन जूनी सुपर 3000 से 3500, बोल्ड 2000 से 2500, एवरेज 2000 से 2500 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
आयात अधिक होने से खाद्य तेलों में मंदी
इंदौर. बजट 2023 में खाद्य तेल पर आायात ड्यूटी लगी नहीं है। आयात ज्यादा मात्रा में हो रहा है, मार्च 31 तक ड्यूटी फ्री आयात जारी रहेगा, इसी के चलते सभी बड़े स्टॉकिस्ट आयात ज्यादा मात्रा में कर रहे हैं, ऐसे में बाजार पर दबाव बना हुआ है और कीमतों में मंदी छाई हुई है। गुरुवार को घरेलू बाजार में सोया तेल का कारोबार सामान्य रहा खाद्य तेलों में पर्याप्त स्टॉक और भारी मात्रा में आयात होने के साथ ही घरेलू डिमाड जैसी होनी चाहिए वैसी नहीं होने से सोया तेल में तेजी की स्थिति नहीं बन पा रही है। लोकल बाजारों में सोया तेल के भाव 1170 रुपए प्रति 10 किलो बोले जा रहे हैं व्यापारियों का कहना है कि सोया तेल में अभी और कमजोरी देखने को नजर आएंगी दूसरी और इंडोनेशिया द्वारा अपनी घरेलू बिक्री को स्थिर रखने और कमजोर निर्यात आंकड़ों के चलते विदेशी बाजार में भी कमजोरी है। इंडोनेशिया पामतेल एसोसिएशन का कहना है कि इस साल इंडोनेशियन क्रूड पाम तेल का निर्यात कम हो सकता है आने वाले दिनों में पाम तेल में कोई बड़ी तेजी मंदी दिखाई नहीं देती बजट में खाद्य तेल उद्योग को कोई राहत नहीं दिए जाने से भी निराशा है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1630 से 1650, मुंबई मूंगफली तेल 1640, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1165 से 1170, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1145 से 1150, मुंबई सोया रिफाइंड 1160 से ॅ1165, मुंबई पाम तेल 928, इंदौर पाम 985, राजकोट तेलिया 2620, गुजरात लूज 1625, कपास्या तेल इंदौर 1055 रुपए।
तिलहन : सरसों 5400 से 5600, रायड़ा 5300 से 5400, सोयाबीन 4800 से 5555 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42500 से 43200 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5550, लक्ष्मी 5525, कास्ता 5450, खंडवा 5500, रुचि 5450, धानुका 5520, एमएस नीमच 5575, एमएस पचोर 5475, एवी 5500 व सिवनी 5500 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1950, देवास 1950, उज्जैन 1950, खंडवा 1925, बुरहानपुर 1925, अकोला 2950 रुपए।
—-
इंदौर मंडी में नया डॉलर चना व राजगीरा की आवक
इंदौर. छावनी मंडी व्यापारिक प्रागण में नए डॉलर चने की 22 बोरी आडत में लखन इंटरप्राइजेस पर सिंघाना (निमाड़ बेल्ट) से आई, जो फर्म आदित्य इंटरप्राइजेस को 12100 में बिकी। 2 बोरी राजगीरा भी लखन इंडटरप्राइजेस पर आय जो दलाल अभय अग्रवाल के मार्फत फर्म मोहनलाल संस को 8100 रुपए में बिका।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4550, काबुली सूडान 6100, मसूर ऑस्ट्रेलिया 5750, मसूर कनाड़ा 5800, तुवर लेमन पुरानी 7050, तुवर अरुषा 6200, तुवर मोजांबिक 6125, गजरी 6000 व उड़द एफएक्यू 6700 रुपए।
दलहन- चना 4950, विशाल 4700 से 4800, डंकी चना 4300 से 4500, मसूर 5700 से 5750, तुवर महाराष्ट्र 7150 से 7300, कर्नाटक 7400 से 7600, निमाड़ी 6200 से 7100, मूंग बारिश का 7000 से 8100, मूंग पुराना 7600 से 8000, एवरेज 6700 से 7300, उड़द 6800 से 7200, मीडियम 5500 से 6500, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6100 से 6200, मीडियम 6300 से 6400, बोल्ड 6500 से 6600, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 8250 से 8350, फूल 9050 से 9150, बेस्ट तुवर दाल 9550 से 10850 नई तुवर दाल 11200, मूंग दाल मीडियम 9600 से 9700, बोल्ड 9800 से 9900, मूंग मोगर 10000 से 10100, बोल्ड 10200 से 10900, उड़द दाल मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, उड़द मोगर 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 12800, (42-44) 12600, (44-46) 12400, (58-60) 10400 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 8000 से 10000, मोगरा 4550 से 6500, दुबराज 4000 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 से 2800, हंसा सेला 2650 से 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 3850 से 4200 रुपए।
————–
गिरते भाव पर व्यापारियों की कम भाव पर खोपरा गोला में बिक्री
इंदौर. खोपरा गोला के गिरते भाव के डर से व्यापारियों की बिकवाली निकल आई है। कंपनियां पर भी कम भाव पर गोला बेच रही है। उत्पादक केंद्रों पर टेंडर कमजोर जाने के साथ आवक का दबाव रहने से गोले के कीमतें लगातार गिर रही है। जीरे के भाव में तेजी दर्ज की गई। बाजार में शकर के भाव मजबूत रहे। शकर की 3 तथा नारियल की 4 गाड़ी आवक हुई।
शकर एस 3550 से 3575, शकर एम सुपर 3650 से 3675, एम शकर 3700 गुड़ भेली 2900 से 3000, कटोरा 3100 से 3200, ग्लास 4000 से 4200, लड्डू 3400, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 4900 से 4950, मीडियम 5000 से 5100, बेस्ट 5150 से 5250, वरलक्ष्मी 50 किलो 5700, ग्लास 5850 से 6800, वरलक्ष्मी (1 किलो पैकिंग) 6300 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 128 से 155, खोपरा बूरा 2000 से 3800 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 530 से 545, मिनिमटर 550 से 560, मटरदाना 575 से 590, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 295 से 310, ऊंझा 290 से 295, मीडियम 310 से 325, बेस्ट 350 से 360, सौंफ मोटी 165 से 180, मीडियम 185 से 210, बेस्ट 220 से 250, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 700 से 725, बेस्ट 750 से 775, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 600 से 675, बेस्ट 725 से 875, पत्थरफूल 325 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 425 से 440, तेजपान 88 से 90, तरबूज मगज 408 से 411, नागकेसर 675 से 725, सौंठ 190 से 225, खसखस चालू 650 से 775, बेस्ट 875 से 1050, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1425, धोली मूसली 975 से 1100, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 875 से 900, मीडियम 1025 से 1075, बेस्ट 1225 से 1325, एक्सट्रा बेस्ट 1425 से 1825, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 670 से 700, काजू डब्ल्यू वन 660 से 665, काजू एस डब्ल्यू 300- 650 से 660, एसएस डब्ल्यू 655, काजू जेएच 680 से 695, टुकड़ी 660 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 530 से 535, अमरीकन 580 से 585, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 150 से 175, मीडियम 200 से 215, बेस्ट 235 से 250, एक्सट्रा बेस्ट 290 से 325, किशमिश कंधारी 350 से 475, बेस्ट 490 से 540, इंडियन 180 से 200, बेस्ट 265, चारोली 1075 से 1150, बेस्ट 1250 से 1275, मनुक्का 475 से 575, बेस्ट 675, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 800 से 950, बेस्ट 2200 से 2500, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 750, पिस्ता अमरीकन 1550 से 1600, ईरानी 1650 से 1890, नमकीन पिस्ता 950 से 1100, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1950 से 2000, 200 भरती 2350 से 2375, 250 भरती 2350 से 2400, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145 रुपए। केसर ब्रांडेड 144, लूज में 110 ले 139 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1660, रवा कट्टे में 1740, मैदा 1720, चना बेसन 3250 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
———