आजमगढ़ में फूंका गया ममता बनर्जी का पुतला: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन अखिलेश यादव पर भी साधा गया निशाना – Azamgarh News

4
आजमगढ़ में फूंका गया ममता बनर्जी का पुतला:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन अखिलेश यादव पर भी साधा गया निशाना – Azamgarh News

आजमगढ़ में फूंका गया ममता बनर्जी का पुतला: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन अखिलेश यादव पर भी साधा गया निशाना – Azamgarh News

आजमगढ़ में भाजपा के पदाधिकारी ने फूंका पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला।

आजमगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट चौराहे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर भाजपा के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। पुतला दहन कर रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा, ओंकार पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों ने एक स्वर में म

.

इसके साथ ही देश की राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी अधिकारियों को दिया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रहा है अत्याचार

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना चाहते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है अब शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है जो की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने को राष्ट्रीय अध्यक्ष खाने वाले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जिस तरह से ममता बनर्जी का समर्थन कर रहे हैं।

ऐसे लोगों को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोल रहे हैं वह हिंदुओं के लिए बोल रहे हैं। मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि क्या समाजवादी पार्टी में हिंदू नहीं है। जिस तरह से अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का साथ देने की बात कही है। वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

आजमगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने की पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग।

वोट बैंक की राजनीति कर रही सपा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरबंस मिश्रा का कहना समाजवादी पार्टी वोट बैंक की राजनीति कर रही है। वोट बैंक की राजनीति बंद करनी चाहिए। आजमगढ़ में भी सपा के मुखिया अखिलेश यादव अपराधियों और आतंकियों के घर में आते हैं आम जनमानस से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना चाहते हुए कहा था कि योगी आदित्यनाथ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं पर वह सबसे बड़े भोगी हैं। इसी बयान को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया था। जिसके बाद भाजपा के लोग ममता बनर्जी पर लगातार निशाना साथ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News