अगले दिन तीन शुष्क रहेगा मौसम, फिर शुरू होगा बरसात का दौर | Weather news#Weather updates#rajasthan Weather # | Patrika News h3>
Weather Update-राजस्थान में बरसात का दौर एक बार फिर से शुरू होने वाला है। पड़ोसी देश पाकिस्तान.अफगानिस्तान में तापमान बढऩे से लो प्रेशर एरिया बन गया है। जिसके चलते मानसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। प्रदेश के कई भागों में बरसात हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात हुई।
जयपुर
Published: September 03, 2022 07:07:10 pm
राजस्थान में बरसात का दौर एक बार फिर से शुरू होने वाला है। पड़ोसी देश पाकिस्तान.अफगानिस्तान में तापमान बढऩे से लो प्रेशर एरिया बन गया है। जिसके चलते मानसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। प्रदेश के कई भागों में बरसात हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात हुई। पश्चिमी राजस्थान मुख्यत: शुष्क रहा। सबसे अधिक बरसात चित्तौडगढ़़ और उदयपुर के सराडा में 50.0 मिमी हुई। वहीं शनिवार को डूंगरपुर में 3.0 मिमी और चित्तौडगढ़़ में 11.0 मिमी बरसात दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बरसात की संभावना नहीं है, लेकिन सात सितंबर को एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों बांसावाड़ा, बारां, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। इससे पूर्व रविवार को राजधानी जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ हल्की बरसात की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35.0 डिग्री और 25.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
वहीं तापमान की बात करें तो बरसात नहीं होने से प्रदेश के कई जिलों के दिन के पारे में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के 10 जिलों का दिन का तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया । प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान श्रीगंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 33.6…….. 24.7
भीलवाड़ा……………25.4
वनस्थली……………25.8
अलवर 34.5…….. 27.5
जयपुर 35.3………. 25.0
पिलानी 37.5……….. 25.3
सीकर 35.0…………24.0
कोटा 34.2………… 25.8
चित्तौडगढ़़ 27.5…… 24.1
डबोक 33.6………….. 24.2
बाड़मेर 35.6………….. 26.3
जैसलमेर 36.6……….. 25.0
जोधपुर 35.1…………. 26.7
फलौदी 38.4…….. 25.4
बीकानेर 37.2………. 24.7
चूरू 36.2……….. 24.9
श्रीगंगानगर 39.3……… 27.3
धौलपुर 37.6………… 26.3
नागौर 34.8………. 24.5
टोंक ……………………26.5
बूंदी 33.7…………….. 26.3
अंता 34.8……………… 26.0
डूंगरपुर 35.2………….. 25.0
संगरिया 38.0…………….. 26.8
जालौर 35.7…………….. 26.1
सिरोही 34.9…………….. 24.6
सवाई माधोपुर 35.0………….. 24.3
करौली 37.3…………… 25.9
बांसवाड़ा 35.2………… 26.2
अगले दिन तीन शुष्क रहेगा मौसम, फिर शुरू होगा बरसात का दौर
अगली खबर