अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भाव उछले | Gold and silver prices rose in the domestic market due to the rise in | Patrika News

12
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भाव उछले | Gold and silver prices rose in the domestic market due to the rise in | Patrika News

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भाव उछले | Gold and silver prices rose in the domestic market due to the rise in | News 4 Social

इंदौरPublished: Sep 15, 2023 06:34:48 pm

इंदौर बाजार . 15-9-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 60450 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73000 रुपए किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भाव उछले

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भाव उछले

सोना-चांदी में तेजी
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भाव उछल गए। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1921.20 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1918.30 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.28 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.11 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 60500 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 55370 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72900 व टंच 73075 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 60450 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73000 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

एक लाख बोरी से अधिक प्याज आया
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में एक लाख बोरी से अधिक प्याज की आवक हुई, हालांकि भाव में खास गिरावट नहीं आई। आलू की 9 हजार बोरी आवक हुई। आगरा तरफ से 10 गाड़ी आलू आया, जो 900 से 1100 रुपए क्विंटल बिका। प्याज सुपर बेस्ट 1500 से 1800, बेस्ट 1400 से 1600 व गोल्टी 1500 से 1800, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 13000 से 14000, देशी लहसुन 12000 से 12500, एवरेज 10000 से 11000, बारिक 7000 से 9000, चिप्स क्वालिटी का आलू 1000 से 1400 व ज्योति 900 से 1200 रुपए क्विंटल बिका।
————
सोयाबीन के उत्पादन क्षेत्र के सरकारी एवं सोपा के आंकड़े में 3 लाख हैक्टेयर का अंतर
मानसून की वर्षा से सोयाबीन की फसल को राहत, तेल बाजार में आया सुधार
इंदौर. प्रदेश में मानसून की वर्षा से सोयाबीन की फसल को राहत पहुंची है, जिससे तेल बाजार में कीमतें सुधरी है। लूज में सोया तेल बढक़र 892 रुपए प्रति 10 किलो पहुंचा, हालांकि तेलों में लंबी तेजी के आसार नहीं है क्यों की देश में सस्ते तेल का आयात की भरमार है। चालू खरीफ सीजन के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर सोयाबीन का कुल उत्पादन क्षेत्र बढक़र 125.40 लाख हेक्टेयर पर पहुंचने का अनुमान लगाया है जो इंदौर स्थित संस्था-सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के अनुमान 122.36 लाख हेक्टेयर से 3.05 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। इसके तहत सिर्फ महाराष्ट्र के बिजाई आंकड़ों में अंतर देखा जा रहा है जबकि बाकी सभी उत्पादक राज्यों के क्षेत्रफल का सहकारी और सोपा का अनुमान लगभग बराबर है। महाराष्ट्र के लिए सोपा ने 47.65 लाख हेक्टेयर के बिजाई क्षेत्र का आंकड़ा दिया है जबकि केन्द्रीय कृषि मंत्रालय का आंकड़ा 50.69 लाख हेक्टेयर का है। मध्य प्रदेश में सोयाबीन का उत्पादन क्षेत्र 53.35 लाख हेक्टेयर, राजस्थान में 11.45 लाख हेक्टेयर, कर्नाटक में 4.08 लाख हेक्टेयर, गुजरात में 2.6 लाख हेक्टेयर, छत्तीसगढ़ में 35 हजार हेक्टेयर, तेलंगाना में 1.80 लाख हेक्टेयर तथा देश के अन्य राज्यों में 1.02 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान सरकार और सोपा- दोनों ने लगाया है। सोयाबीन की बिजाई प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और शीघ्र ही इसकी अगैती बिजाई वाली फसल की कटाई शुरू होने वाली है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1820 से 1840, मुंबई मूंगफली तेल 1820, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 890 से 892, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 840 से 845, मुंबई सोया रिफाइंड 885 से 890, मुंबई पाम तेल 815 से 820, इंदौर पाम 888, राजकोट तेलिया 2990, गुजरात लूज 1900, कपास्या तेल इंदौर 815 रुपए।
तिलहन : सरसों 6200 से 6300, रायड़ा 4900 से 5100, सोयाबीन 4800 से 4900 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 44000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5150, विप्पी 5020, लक्ष्मी 4900, सांवरिया इटारसी 5075, खंडवा 5025, रूचि 5000, धानुका 5100, एमएस नीमच 5050, एमएस पचोर 5000 व एवी 5050 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 3000 रुपए।
—————–
25 सितंबर तक मोजाम्बिक से आयातित तुवर की खेप भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने की संभावना
मानसून की वर्षा एवं आयात में वृद्धि की संभावना से दाल-दलहन बाजार स्थिर
इंदौर. चालू माह के दौरान मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक के प्रमुख दलहन उत्पादक इलाकों में मानसून की बारिश होने से अधिकांश दलहनों का भाव आंशिक रूप से स्थिर होने लगा है। वैसे मध्यप्रदेश की मंडियां टैक्स मूल्य वृद्धि व अन्य सरकारी नियमों के विरोध में बंद है, जिससे कारोबार एकदम सुस्त है। आयातित मालों की तेजी-मंदी से तुवर के भाव घटबढ़ रहे है। अफ्रीकी देशों से तुवर की नए माल की आवक भी जल्दी शुरू होने वाली है। समझा जाता है कि 25 सितम्बर तक मोजाम्बिक से आयातित तुवर की खेप भारतीय बंदरगाह पर पहुंच सकती है। हाल के महीनों में चना की कीमतों में तेजी आई थी लेकिन अगस्त के अंत से इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इसका प्रमुख कारण सरकारी स्टॉक से चना की बिक्री में इजाफा होना बताया जा रहा है। तुवर की फसल को हाल की बारिश से राहत मिली है। लेकिन व्यापार विश्लेषक फिलहाल दाल-दलहन की कीमतों में नरमी का रूख बनने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। उनका मानना है कि कुछ और समय तक बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बरकरार रह सकता है क्योंकि त्यौहारी सीजन में दाल-दलहन की मांग एवं खपत बढऩे की संभावना है। इसके अलावा खरीफ कालीन दलहन फसलों के बिजाई क्षेत्र में 8.6 प्रतिशत की आई गिरावट से भी बाजार को मजबूत रहने का आधार मिल सकता है। इसके तहत तुवर, उड़द एवं मूंग के क्षेत्रफल में कमी आई है। अगस्त के बेहद कमजोर मानसून से फसल को नुकसान भी हुआ है। सूत्रों का कहना है कि मांग एवं आपूर्ति के समीकरण को देखते हुए दाल-दलहन बाजार में कुछ समय तक उतार-चढ़ाव बरकरार रह सकता है।
एक तरफ त्यौहारों की वजह से मांग में वृद्धि हो सकती है तो दूसरी ओर तुवर के 3-4 लाख टन के आयात से आपूर्ति की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद भी है। इसके अलावा अगले महीने से खरीफ कालीन उड़द एवं मूंग की नई फसल की आवक जोर पकड़ेगी और बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ेगी।
केन्द्रिय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल की तुलना में चालू खरीफ सीजन के दौरान उड़द के उत्पादन क्षेत्र में 5.18 लाख हैक्टेयर, तुवर के बिजाई क्षेत्र में 2.69 लाख हैक्टेयर तथा मूंग के क्षेत्रफल में 2.56 लाख हैक्टेयर की गिरावट आ चुकी है। दलहन फसलों का कुल उत्पादन क्षेत्र भी 8.6 प्रतिशत घटकर 120 लाख हैक्टेयर के करीब रह गया।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5900, काबुली सूडान 8000, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6650, मसूर कनाड़ा 6550, तुवर लेमन नई 11400, मालवी लाल 8500 व उड़द एफएक्यू 8450 रुपए।
दलहन- चना 6350, विशाल 6200, मसूर 6250 से 6275, तुवर महाराष्ट्र 11200 से 11500, कर्नाटक 11600 से 11900, निमाड़ी 9500 से 11400, मूंग 8700 से 8800, बारिश का नया 9200 से 9600, एवरेज 7500 से 8300, उड़द बेस्ट 9200 से 9300, नया उड़द 7500 से 8500 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 8300 से 8400, मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 13500 से 13600, फूल 14400 से 14500, बेस्ट तुवर दाल 15000 से 16200, ब्रांडेड तुवर दाल 16500, मूंग दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, मूंग मोगर 11500 से 11600, बोल्ड 11700 से 11800, उड़द दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, उड़द मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 16600, (42-44) 16400, (44-46) 16200, (58-60) 15200 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
तेज बारिश से किराना कारोबार में प्रभावित
बड़ी इलायची, मखाना और खोपरा बूरा में तेजी बरकार
इंदौर. किराना बाजार में ग्राहकी का माहौल तेज बारिश से ठंडा रहा, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। आवक कम होने के साथ केंद्रों पर आई तेजी से बड़ी इलायची, मखाना और खोपरा बूरा के भाव तेज रहे।
शकर एस 3930 से 3980, शकर एम सुपर 3990 से 4000, गुड़ भेली 4000 से 4100, कटोरा 4100 से 4200, ग्लास 4500 से 4700, लड्डू 4300 से 4400, ऑर्गेनिक 6800, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 115, साबूदाना चालू 7300 से 7500, बेस्ट 7900 से 8000, रायलरतन साबूदाना लूज में 7400, 1 किलो पैकिंग में 7850, सच्चामोती लूज में 7250, 1 किलो पैंकिंग में 7650, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7910, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7970, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8190 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 105 से 115, खोपरा बूरा 2175 से 3400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 635 से 640, मिनिमटर 645 से 655, मटरदाना 685 से 700, बेस्ट 725, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 655 से 675, ऊंझा 685 से 690, मीडियम 700 से 715, बेस्ट 720 से 725, सौंफ मोटी 280 से 285, मीडियम 300 से 325, बेस्ट 375 से 425, बारीक 350 से 425, लौंग चालू 940 से 945, बेस्ट 955 से 970, दालचीनी 240 से 245, बेस्ट 250 से 255, जायफल 625 से 675, बेस्ट 725, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 975 से 1050, बेस्ट 1125 से 1250, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 575 से 675, शाहजीरा खर 340 से 355, ग्रीन 480 से 600, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 635 से 655, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 325 से 425, खसखस चालू 675 से 775, बेस्ट 950 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 1400 से 1450, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1875 से 1975, मीडियम 2025 से 2125, बेस्ट 2250 से 2450, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2750, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 725 से 750, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 650 से 700, काजू डब्ल्यू वन 575 से 585, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 580, टुकड़ी 570, बादाम इंडिपेंडेट 585 से 625, अमरीकन 675 से 700, ऑस्ट्रेलिया 685 से 690, मोटा दाना 750, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 375 से 425, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 850 से 1150, बेस्ट 1250 से 1350, एक्सट्रा बेस्ट 1500, मखाना 390 से 425 बेस्ट 500 से 750, पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1700 से 1750, 200 भरती 1700 से 1750, 250 भरती 1800 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 150 से 173 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1450, रवा कट्टे में 1550, मैदा 1500, चना बेसन 4125 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News