Yogi adityanath oath live updates: कई राज्यों के सीएम, बड़ी शख्सियत और इन वीआईपी का होगा जमावड़ा Yogi adithynath Oath Cermony live upadates up ministers swearing in lucknow ekana stadium

126
Yogi adityanath oath live updates: कई राज्यों के सीएम, बड़ी शख्सियत और इन वीआईपी का होगा जमावड़ा Yogi adithynath Oath Cermony live upadates up ministers swearing in lucknow ekana stadium

Yogi adityanath oath live updates: कई राज्यों के सीएम, बड़ी शख्सियत और इन वीआईपी का होगा जमावड़ा Yogi adithynath Oath Cermony live upadates up ministers swearing in lucknow ekana stadium

Yogi Adityanath Shapath live: योगी आदित्यनाथ एक बार फिर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की कमान संभालने जा रहे हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार शाम एक भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ को पद व  गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। मुख्यमंत्री के साथ ही करीब चार दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे। इससे पहले गुरुवार को लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक के तौर पर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुरेश कुमार खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दे दी। उन्हें विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव नवीं बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना ने रखा। इसका अनुमोदन सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य, रामनरेश अग्निहोत्री, सुशील शाक्य, नंदगोपाल नंदी ने किया।

Fri, 25 Mar 2022 12:07 PM

Yogi Adityanath oath ceremony LIVE: अमिताभ बच्चन भी योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में लेंगे हिस्सा

महानायक अमिताभ बच्चन भी योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए इकाना पहुंचेंगे। 

Fri, 25 Mar 2022 11:53 AM

Yogi Adityanath oath ceremony LIVE: योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कर्नाटक के सीएम


कर्नाटक के मुख्मंत्री और बीजेपी नेता बसराज बोम्मई योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में शामिल होंगे।

 

Fri, 25 Mar 2022 11:51 AM

Yogi Adityanath oath ceremony LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीतीश कुमार!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Fri, 25 Mar 2022 11:41 AM

Yogi Adityanath oath ceremony LIVE: स्वतंत्र देव सिंह भी बन सकते हैं मंत्री

बीजेपी के सूत्रों की मानें तो नंद गोपाल नंदी, भूपेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

Fri, 25 Mar 2022 11:37 AM

Yogi Adityanath oath ceremony LIVE: ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम की रेस में सबसे आगे

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मानें तो ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। वहीं केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी तय माना जा रहा है।

 

Fri, 25 Mar 2022 11:19 AM

Yogi Oath LIVE: शिवराज आज योगी की शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज योगी आदत्यिनाथ के उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के समारोह में शामिल होंगे। चौहान ने अपने ट्वीट में कहा, ‘भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की कृपा से धन्य उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में आज श्री योगी आदत्यिनाथ शपथ लेंगे। इस अद्वितीय व दव्यि शपथ ग्रहण समारोह का मैं भी साक्षी बनूंगा। माननीय योगी जी के नेतृत्व में यूपी विकास व जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, शुभकामनाएं!’

Fri, 25 Mar 2022 10:41 AM

Yogi Oath LIVE: परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण का अब हम विनाश करेंगे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीते पांच साल में यूपी के विकास की नींव तैयार की गई और अब अगले पांच साल में यूपी के खोए हुए गौरव को वापस लाया जाएगा। बेहतर काम के चलते लोगों को कानून व्यवस्था पर भरोसा है। परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण का अब हम विनाश करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में सबसे अधिक परिश्रम कार्यकर्ताओं ने किया है इसलिए वे प्रणाम के अधिकारी हैं।

Fri, 25 Mar 2022 10:18 AM

Yogi Oath LIVE: बीजेपी कार्यालय पर जुट रहे विधायक

सीएम आवास में सुबह 10 बजे की चाय स्थगित। बीजेपी कार्यालय पर जुट रहे विधायक। वहां होगी कुछ देर में बैठक।

Fri, 25 Mar 2022 10:03 AM

Yogi Oath LIVE: अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे राम नाईक

प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक शुक्रवार को प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पांच साल पहले उन्होंने ही राज्यपाल के तौर पर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल राम नाईक को त्योता भेजते हुए उनसे समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है। राम नाईक ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनने वाली नई मंत्रिपरिषद को शुभकामनाएं देते हुए आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। 

Fri, 25 Mar 2022 09:44 AM

Yogi Oath LIVE: कुछ देर में योगी पहुंचेंगे इकाना

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने योगी आदित्यनाथ कुछ देर में इकाना स्टेडियम पहुंचेंगे। 

Fri, 25 Mar 2022 09:25 AM

Yogi Oath LIVE: शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी सजधज कर तैयार

राजधानी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी सजधज कर तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी समेत 70 हजार मेहमानों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री की ताजपोशी होगी। इकाना स्टेडियम में सारे इंतजाम गुरुवार देर रात तक चलते रहे। शपथ ग्रहण समारोह में मंच के सबसे निकट न्यायाधीशों, आयोग के अध्यक्ष और सैन्य अधिकारियों की दीर्घा रहेगी। दूसरी पंक्ति में साधु संतों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बैठने की व्यवस्था कुछ इस तरह तैयार की गई है कि ज्यादातर दीर्घाएं मंच के सामने एक ही पंक्ति में अगल बगल रहेंगी। ठीक सामने मीडिया कर्मियों के कैमरों के लिए स्थान छोड़ा गया है।

Fri, 25 Mar 2022 09:24 AM

Yogi Oath LIVE: राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता  

विधानभवन से निकल कर भाजपा नेता राज्यपाल से मिलने राजभवन गए। उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को 273 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा।



Source link