रविवार, 9 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

‘जोरू का गुलाम’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक शकील नूरानी यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

फिल्म ‘बड़े दिल वाला’ और ‘जोरू का गुलाम’ के लेखक-निर्देशक शकील नूरानी को मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, 73…

‘जोरू का गुलाम’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक शकील नूरानी यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार
(फोटो: IANS)

फिल्म ‘बड़े दिल वाला’ और ‘जोरू का गुलाम’ के लेखक-निर्देशक शकील नूरानी को मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, 73 वर्षीय नूरानी को सतारा के एक फार्महाउस से हिरासत में लिया गया और शनिवार को बोरीवली की एक अदालत ने उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

यह कार्रवाई 33 वर्षीय एक अभिनेत्री की शिकायत पर की गई है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि नूरानी ने 2016 में एक स्क्रिप्ट सुनाने के बहाने उन्हें अपने मालवानी स्थित आवास पर बुलाया था। वहां उन्हें एक सॉफ्ट ड्रिंक पिलाई गई, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

शिकायतकर्ता ने अपनी FIR में दावा किया है कि जब उन्हें होश आया, तो निर्देशक ने उन्हें अपने मोबाइल पर एक वीडियो दिखाया। अभिनेत्री का आरोप है कि नूरानी ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया और कई सालों तक बार-बार उनका यौन उत्पीड़न करते रहे। पीड़िता ने यह भी कहा कि उन्हें कई बार गर्भनिरोधक गोलियां लेने के लिए मजबूर किया गया।

मालवानी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री की शकील नूरानी से पहली मुलाकात 2016 में लोखंडवाला में एक पुरस्कार समारोह में हुई थी। वहीं पर नूरानी ने उन्हें एक प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए संपर्क करने को कहा था।

फार्महाउस से हुई गिरफ्तारी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो नूरानी के सतारा जिले के मेधा इलाके में एक फार्महाउस में होने का पता चला। स्थानीय पुलिस की मदद से मुंबई की मालवानी पुलिस टीम सतारा पहुंची और उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद नूरानी को मुंबई लाया गया, जहां उन्हें अदालत में पेश किया गया।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →