Facebook Instagram Pinterest X Youtube Threads
साइन इन करें
  • Top stories
  • ताजा खबर
  • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • दिल्ली
    • मध्यप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • बुंदेलखंड
    • गुजरात
  • खेल
  • राजनीति
  • देश
  • अजब गजब
  • चुनाव
  • धर्म
  • क्या आप जानते हैं
    • इकोनॉमी
    • इतिहास
    • कुंभ मेला 2021
    • जनता के सवाल
    • टेक्नोलॉजी
    • आज का सवाल
    • सरकारी नौकरी
    • एंटरटेनमेंट
    • जुर्म
    • कुंभ मेला लेटेस्ट फोटोज
    • Social Media News
  • संस्कृति
    • ह्यूमर
    • दुनिया
    • पर्यटन
    • व्यापार
    • समाज
    • सिनेमा
    • कानपुर के टोपे
    • कोरोना वायरस
    • लॉकडाउन
  • English
साइन इन करें
स्वागत हे!अपने खाते में प्रवेश करें
अपना पासवर्ड भूल गए?
पासवर्ड की दोबारा प्राप्ति
अपना पासवर्ड रिकवर करें
खोजें
News 4 Social
Logo
साइन इन करें
आपका स्वागत है! अपने अकाउंट पर लॉग इन करें
अपना कूट शब्द भूल गए? मदद लें
पासवर्ड की दोबारा प्राप्ति
अपना पासवर्ड रिकवर करें
एक पासवर्ड आपको ईमेल कर दिया जाएगा।
35.4 C
Delhi
सोमवार, जून 15, 2026
साइन इन/ ज्वाइन करें
  • About Us
  • TERMS OF USE
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Editorial Policy
Facebook
Instagram
X
Youtube
Logo
  • Top stories
  • ताजा खबर
  • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • दिल्ली
    • मध्यप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • बुंदेलखंड
    • गुजरात
  • खेल
  • राजनीति
  • देश
  • अजब गजब
  • चुनाव
  • धर्म
  • क्या आप जानते हैं
    • इकोनॉमी
    • इतिहास
    • कुंभ मेला 2021
    • जनता के सवाल
    • टेक्नोलॉजी
    • आज का सवाल
    • सरकारी नौकरी
    • एंटरटेनमेंट
    • जुर्म
    • कुंभ मेला लेटेस्ट फोटोज
    • Social Media News
  • संस्कृति
    • ह्यूमर
    • दुनिया
    • पर्यटन
    • व्यापार
    • समाज
    • सिनेमा
    • कानपुर के टोपे
    • कोरोना वायरस
    • लॉकडाउन
  • English
Logo
  • Top stories
  • ताजा खबर
  • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • दिल्ली
    • मध्यप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • बुंदेलखंड
    • गुजरात
  • खेल
  • राजनीति
  • देश
  • अजब गजब
  • चुनाव
  • धर्म
  • क्या आप जानते हैं
    • इकोनॉमी
    • इतिहास
    • कुंभ मेला 2021
    • जनता के सवाल
    • टेक्नोलॉजी
    • आज का सवाल
    • सरकारी नौकरी
    • एंटरटेनमेंट
    • जुर्म
    • कुंभ मेला लेटेस्ट फोटोज
    • Social Media News
  • संस्कृति
    • ह्यूमर
    • दुनिया
    • पर्यटन
    • व्यापार
    • समाज
    • सिनेमा
    • कानपुर के टोपे
    • कोरोना वायरस
    • लॉकडाउन
  • English
होम Top stories X सर्विस 3 घंटे ठप रहने के बाद शुरू हुईं: यूजर...

X सर्विस 3 घंटे ठप रहने के बाद शुरू हुईं: यूजर पोस्ट नहीं देख पा रहे थे, ढाई महीने में दूसरी बार सर्विस डाउन हुईं

द्वारा
Business News Hindi
-
मई 24, 2025
1
Copy URL
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    X सर्विस 3 घंटे ठप रहने के बाद शुरू हुईं:  यूजर पोस्ट नहीं देख पा रहे थे, ढाई महीने में दूसरी बार सर्विस डाउन हुईं

    X सर्विस 3 घंटे ठप रहने के बाद शुरू हुईं: यूजर पोस्ट नहीं देख पा रहे थे, ढाई महीने में दूसरी बार सर्विस डाउन हुईं

    नई दिल्ली4 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) को डेटा सेंटर में तकनीकी खराबी के कारण दूसरे दिन भी करीब 3 घंटे तक आउटेज का सामना करना पड़ा। शनिवार शाम को करीब 5.30 से 8.43 बजे तक सर्विसेस डाउन रहीं।

    भारत समेत दुनियाभर में यूजर्स को लॉगिन, साइनअप, पोस्ट करने और देखने के अलावा प्रीमियम सर्विसेज सहित प्रमुख सुविधाओं का उपयोग करने में दिक्कत हुईं। शुक्रवार को भी X कुछ घंटों तक डाउन हुआ था।

    कंपनी की टेक्नीकल टीम लगातार काम कर रही

    कंपनी की टेक्नीकल टीम समस्या को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है। एक्स ने हाल ही में इंजीनियरिंग टीम को काफी कम कर दिया था, जिससे जरूरी सिस्टम्स को संभालने में दिक्कत आ रही है।

    कंपनी की इंजीनियरिंग टीम ने एक पोस्ट में कहा था कि, ‘हम अभी भी कल के डेटा सेंटर आउटेज से समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स के लिए लॉगिन और साइनअप सर्विसेस अवेलेबल नहीं हैं और प्रीमियम सर्विसेस में देरी हो सकती है।’

    अमेरिका में X डाउन की 25,000 शिकायतें की गईं

    वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज का रियल टाइम स्टेटस बताने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, X यूजर्स ने शाम 5.30 बजे से 8.43 के बीच डाउन होने की शिकायतें कीं। करीब 6.23 बजे सबसे ज्यादा 2258 शिकायतें दर्ज की गईं।

    वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका में सुबह 8:39 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने शिकायतें मिली। वहां, 25 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं।

    55% लोगों को एप में समस्याएं हो रहीं

    डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दुनियाभर में X के कई यूजर्स को वेब और एप दोनों वर्जन पर एक्सेस करने और पोस्ट रिफ्रेश करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

    लगभग 55% लोगों को एप में इस्तेमाल करने में समस्याएं हुईं। वहीं 22% लोगों को लॉग-इन करने में समस्याएं आईं और लगभग 23% ने बताया कि उन्हें वेब कनेक्शन में दिक्कत हुईं।

    मार्च में 1 दिन में 3 बार डाउन हुआ था इससे पहले 9 मार्च 2025 को यूजर्स को तीन बार आउटेज का सामना करना पड़ा था। तब CEO इलॉन मस्क ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने के पीछे यूक्रेन का हाथ है।

    मस्क ने फॉक्स न्यूज पर कहा- हमें ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन X सिस्टम को ध्वस्त करने के लिए बड़े स्तर पर यूक्रेन एरिया से ओरिजिनेट IP एड्रेस से साइबर हमले हुए।

    इससे पहले मस्क ने कहा था- हम पर हर दिन साइबर अटैक होते हैं, लेकिन इस बार इसे बहुत सारे रिसोर्सेस के साथ किया गया है। इस अटैक में कोई बड़ा ग्रुप या देश शामिल है।

    X के दो आउटेज

    • 26 अप्रैल 2024 को दोपहर करीब 1.15 बजे से X डाउन हो गया था। डाउन डिटेक्टर पर 145 लोगों ने X को यूज करने में दिक्कत की रिपोर्ट की थी। यूजर्स को वेब और एप दोनों पर इसके इस्तेमाल में दिक्कत आ रही थी।
    • 21 दिसंबर 2023 को भी X की सर्विस डाउन हो गई थी। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से X को एक्सेस करने में समस्या हो रही थी। यूजर्स को पोस्ट की जगह एक मैसेज दिख रहा था, जिसमें लिखा था ‘वेलकम टु X।’

    इलॉन मस्क ने 2022 में खरीदा था X

    27 अक्टूबर 2022 को इलॉन मस्क ने ट्विटर (अब X) खरीदा था। ये डील 44 बिलियन डॉलर में हुई थी। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.84 लाख करोड़ रुपए होती है।

    मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट को निकाला था।

    5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने X के CEO के तौर पर जॉइन किया था। इससे पहले वो NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं।

    X से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

    8000 से ज्यादा X अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश: भारत के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने का आरोप, इनमें इंटरनेशनल न्यूज ऑर्गनाइजेशन भी शामिल

    पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वाले 8000 X अकाउंट बंद करने के आदेश दिए हैं। इनमें इंटरनेशनल न्यूज ऑर्गनाइजेशन के अकाउंट भी शामिल हैं।

    X ने यह दावा अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट के जरिए किया है। प्लेटफॉर्म ने कहा कि हम इससे सहमत नहीं हैं, ये पोस्ट और अकाउंट सिर्फ भारत में नहीं दिखेंगे।

    ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि भारत सरकार ने ऐसे अकाउंट्स और पोस्ट्स को बैन करने के आदेश जारी किए हैं, जो फर्जी खबरें, पाकिस्तान के लिए प्रोपेगैंडा और भारत विरोधी कंटेंट (टेक्स्ट, फोटो और वीडियो) फैला रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

    खबरें और भी हैं…

    BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
    News

    साझा करना
    Copy URL
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      पिछला लेखरीवा के वाटर पार्क में परिवार के साथ हुई मारपीट: सिक्योरिटी गार्ड्स ने लाठी-डंडों से हमला किया; DIG से की शिकायत – Rewa News
      अगला लेखयूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: अखिलेश बोले- थानों पर छापे पड़ रहे, शहीद की अर्थी के पीछे मां दौड़ी; जीजा के पैर छूकर गोली मारी – Uttar Pradesh News
      Business News Hindi
      Business News Hindi
      http://news4social.com/c/buisness-news/
      News 4 Social की बिज़नेस डेस्क अर्थव्यवस्था, व्यापार, बाज़ार और कारोबार जगत की खबरों की कवरेज करती है; हज़ारों आर्थिक खबरें प्रकाशित।
      pixel