WTC Points Table: भारत को हुआ तगड़ा नुकसान, इंग्लैंड का नहीं बदला स्थान, साउथ अफ्रीका का बैठे-बिठाए फायदा

11
WTC Points Table: भारत को हुआ तगड़ा नुकसान, इंग्लैंड का नहीं बदला स्थान, साउथ अफ्रीका का बैठे-बिठाए फायदा


WTC Points Table: भारत को हुआ तगड़ा नुकसान, इंग्लैंड का नहीं बदला स्थान, साउथ अफ्रीका का बैठे-बिठाए फायदा

ऐप पर पढ़ें

भारत को रविवार को इंग्लैंड के हाथों पहला टेस्ट गंवाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 पॉइंट्स टेबल में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। टीम इंडिया दूसरे स्थान से लुढ़ककर पांचवें पर आ गई है। मैच से पहले भारत के जीत प्रतिशत अंक 54.16 थे, जो अब घटकर 43.33 हो गए हैं। भारत ने डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें दो जीते और दो में हार मिली। एक मुकाबला ड्रॉ रहा। वहीं, जीत के बावजूद इंग्लैंड का स्थान नहीं बदला है। इंग्लैंड आठवें पायदान पर बरकरार है। हालांकि, इंग्लैंड के जीत प्रतिशत अंक 15 से बढ़कर 29.16 हो गए हैं।

इंग्लैंड ने 6 मैचों में से तीन जीते और दो हारे हैं। उसका एक टेस्ट ड्रॉ हो गया था। साउथ अफ्रीका को अंक तालिका में बैठे-बिठाए फायदा मिला है। साउथ अफ्रीकी टीम पांचवें से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उसके जीत प्रतिशत अंक 50 हैं। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर कायम है। पाकिस्तान छठे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया हार के बाद भी टेबल में टॉप पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया को रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 रन से शिकस्त का मुंह देखना पड़ा। वेस्टइंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट जीता। वेस्टइंडीज डब्ल्यूटीसी तालिका में सातवें नंबर पर है।

WTC 2025 Updated Points Table













नंबर टीम जीत प्रतिशत अंक जीत हार ड्रॉ
1. ऑस्ट्रेलिया 55 66 6 3 1
2. साउथ अफ्रीका 50 12 1 1 0
3. न्यूजीलैंड 50 12 1 1 0
4. बांग्लादेश 50 12 1 1 0
5. भारत 43.33 26 2 2 1
6. पाकिस्तान 36.66 22 3 2 0
7. वेस्टइंडीज 33.33 16 2 2 1
8. इंग्लैंड 29.16 21 3 2 1
9. श्रीलंका 0 0 0 0 0

हैदराबाद टेस्ट की बात करें तो चौथे दिन भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य था। लेकिन भारतीय टीम 202 रन पर सिमट गई। भारत को 28 रन से हार मिली। मेजबान टीम के लिए दूसरी पारी में सर्वाधिक रन कप्तान रोहित शर्मा (32) ने बनाए। केएस भरत और आर अश्विन ने 28-28 रन का योगदान दिया। बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टली ने धीमी पिच पर 7 विकेट चटकाए। इससे पहले, इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में ओली पोप ने 196 रन जुटाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 436 रन जोड़े। भारत को पहली पारी में 190 रनों की बढ़त मिली लेकिन टीम लाभ नहीं उठा सकी।



Source link