WTC Final Day 2 Match LIVE: ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका, लेकिन स्कोर हुआ 400 के पार h3>
Ind vs Aus WTC Final Day 2 Match LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। आज मैच के दूसरे दिन का खेल हो रहा है। पहले दिन के खेल के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर थी। भले ही टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पूरा खेल बदल दिया। भारत को फ्रंटफुट पर आने के लिए दूसरे दिन कड़ी मेहनत करनी होगी।
India vs Australia WTC Final LIVE Scorecard
World Test Championship 2023 Final LIVE Hindi Commentary
दूसरे दिन के पहले ही ओवर में स्टीव स्मिथ ने शतक पूरा किया, जो पहले दिन 95 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ट्रेविस हेड पहले ही शतक ठोक चुके हैं। उन्होंने 150 रन पूरे कर लिए हैं। 90 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 350 रनों का आंकड़ा पार किया। ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा। कैमरन ग्रीन सस्ते में आउट हो गए। स्टीव स्मिथ ने 121 रन बनाए। मिचेल स्टार्क रन आउट हुए।
WTC Final Match LIVE Updates
AUS 402/7 (103.5 ओवर)
4:38 PM – ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका मिचेल स्टार्क के रूप में लगा, जो अक्षर पटेल के थ्रो के चलते रन आउट हो गए। स्टार्क ने 5 रन बनाए। अक्षर मोहम्मद शमी की जगह फील्डिंग करने उतरे थे।
4:33 PM – ऑस्ट्रेलिया ने 103 ओवरों में 400 रन पूरे किए। एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क इस समय क्रीज पर हैं।
4:21 PM – भारतीय गेंदबाजों ने ना सिर्फ रनों पर लगाम लगाई है, बल्कि तीन विकेट भी इस सेशन में अब तक निकाले हैं।
4:12 PM – ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को 121 रनों के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। गेंद बल्ले का भीतरी किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी। अब क्रीज पर मिचेल स्टार्क आए हैं।
4:02 PM – दूसरे दिन के पहले सेशन के एक घंटे का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने दो विकेट निकाले हैं।
3:49 PM – ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा जो 6 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट हो गए। अब क्रीज पर एलेक्स कैरी आए हैं।
3:45 PM – भारत को जल्द से जल्द कुछ और विकेट निकालने होंगे, तभी टीम वापसी कर सकेगी। इस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 376 रन है।
3:30 PM – भारत को आखिरकार चौथी सफलता मिल ही गई। मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को केएस भरत के हाथों कैच आउट कराया। वे 174 गेंदों में 163 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कैमरन ग्रीन आए हैं।
3:15 PM – ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। 164 गेंदों में उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया। भारत के लिए अभी तक कुछ अच्छा नहीं घटा है।
3:03 PM – दूसरे दिन के पहले ही ओवर में स्टीव स्मिथ ने अपना 31वां शतक पूरा किया। 229 गेंदों में स्मिथ ने अपना शतक पूरा किया
3:00 PM – दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं। मोहम्मद सिराज पहला ओवर लेकर आए।
पहले सेशन पर निगाहें
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 327 रन बनाए और 3 विकेट खोए। अगर भारत को मैच में वापसी करनी है तो फिर दूसरे दिन के पहले सेशन में ज्यादा से ज्यादा विकेट निकालने होंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेशन में डोमिनेट किया तो फिर 500 रन बन सकते हैं और फिर भारत के लिए इस मैच में वापसी करना कठिन हो जाएगा।
पहले दिन का लेखा-जोखा
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 ओवर में 3 विकेट खोकर 327 रन बनाए। ट्रेविस हेड 146 रन बनाकर और उपकप्तान स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता मिली। डेविड वॉर्नर 43 और मार्नस लाबुशेन 26 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा का खाता तक नहीं खुला। दूसरे दिन का खेल दिलचस्प होने की उम्मीद है।
कितने बजे शुरू होगा दूसरे दिन का खेल
भारतीय समय के अनुसार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन का खेल दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। पहले दिन 85 ओवरों का खेल हुआ था। अगर मैच अधिकारी थोड़ा जल्दी शुरू कराना चाहेंगे तो मैच 20 या 30 मिनट पहले हो सकता है, लेकिन इसके लिए आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है तो मैच अपने निर्धारित समय पर ही शुरू होगा।