World Cup 2023 Points Table: साउथ अफ्रीका ने भारत से छीना नंबर वन का ताज, NZ की हार से ऑस्ट्रेलिया को फायदा

11
World Cup 2023 Points Table: साउथ अफ्रीका ने भारत से छीना नंबर वन का ताज, NZ की हार से ऑस्ट्रेलिया को फायदा


World Cup 2023 Points Table: साउथ अफ्रीका ने भारत से छीना नंबर वन का ताज, NZ की हार से ऑस्ट्रेलिया को फायदा

ऐप पर पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड को 190 रनों से रौंदा। साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड कप में सात मैचों में यह छठी जीत है। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद भारत से वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में नंबर वन का ताज छीन लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम 12 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हो गई है। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया है। भारत (+1.405) के खाते में भी 12 अंक हैं लेकिन साउथ अफ्रीका (+2.290) का नेट रनरेट बेहतर है। भारत ने अपने सभी 6 मैचों में विजयी परचम फहराया है। भारत की गुरुवार को श्रीलंका से टक्कर होगी।

न्यूजीलैंड (+0.484) की हार से ऑस्ट्रेलिया (+0.970) को एक स्थान का लाभ मिला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। दोनों के आठ-आठ अंक हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरा मुकाबला गंवाया है। कीवी टीम ने अपने शुरुआती चार मैचों में जीत दर्ज की। पाकिस्तान अंक तालिका में पांचवें और अफगानिस्तान छठे नंबर पर हैं। दोनों के छह-छह पॉइंट्स हैं। श्रीलंका (चार अंक) सातवें और नीदरलैंड (चार अंक) आठवें स्थान पर है। बांग्लादेश (दो अंक) नौवें नंबर पर है। बांग्लादेश टीम आधिकारूप रूप से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड (दो अंक) सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।

World Cup 2023 Points Table Updated














क्रम टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
1 साउथ अफ्रीका 7 6 1 12 +2.290
2 भारत 6 6 0 12 +1.405
3 ऑस्ट्रेलिया 6 4 2 8 +0.970
4. न्यूजीलैंड 7 4 3 8 +0.484
5. पाकिस्तान 7 3 4 6 -0.024
6 अफगानिस्तान 6 3 3 6 -0.718
7 श्रीलंका 6 2 4 4 -0.275
8. नीदरलैंड 6 2 4 4 -1.277
9. बांग्लादेश 7 1 6 2 -1.446
10. इंग्लैंड 5 1 4 2 -1.634

न्यूजीलैंड वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच की बात करें तो बावुमा ब्रिगेड ने पुणे में टॉस गंवाने के बाद 357/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका के लिए वैन डेर डुसेन ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 118 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की बदौलद 133 रन की पारी खेली। क्विंटन डिकॉक ने 116 गेंदों में 114 रन जोड़े। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के मारे। डेविड मिलर ने 30 गेंदों में 2 चौकों और 4 सिक्स के जरिए 53 रन जुटाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स (50 गेंदों में 60, चार चौके, चार सिक्स) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। विल यंग ने 33 और डेरिल मिचेल ने 24 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के चार खिलाडियों को स्पिनर केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया। मार्को जानसन ने तीन विकेट लिए।



Source link