World Cup 2023 Points Table: ‘विराट’ जीत के साथ टॉप पर पहुंचा भारत, चार दिन में छिन गई न्यूजीलैंड की बादशाहत

13
World Cup 2023 Points Table: ‘विराट’ जीत के साथ टॉप पर पहुंचा भारत, चार दिन में छिन गई न्यूजीलैंड की बादशाहत


World Cup 2023 Points Table: ‘विराट’ जीत के साथ टॉप पर पहुंचा भारत, चार दिन में छिन गई न्यूजीलैंड की बादशाहत

ऐप पर पढ़ें

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। विराट कोहली (104 गेंदों में 95, आठ चौके, दो सिक्स) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने धर्मशाला के मैदान पर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। भारत की यह वर्ल्ड कप में लगातार पांचवीं जीत है। भारत ने एक बार फिर वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत के कुल 10 अंक हो गए हैं। न्यूजीलैंड की बादशाहत चार दिन में छिन गई। न्यूजीलैंड की टीम अब दूसरे पायदान पर खिसक गई है। उसके आठ अंक हैं।

साउथ अफ्रीका तीसरे पायदान पर काबिज हैं। उसके 6 अंक हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। दोनों के चार-चार अंक हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेट रनरेट पाकिस्तान से थोड़ा बेहतर है। पाकिस्तान की लगातार दो हार के बाद हालत खस्ता है। पाकिस्तान टीम अगर सोमवार को अफगानिस्तान से भी हार गई तो उसकी सेमीफाइनल की राह बहुत कठिन हो जाएगी। बांग्लादेश, नीदरलैंड, श्रीलंका, इंगलैंड, अफगानिस्तान के खाते में फिलहाल दो-दो अंक हैं। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड नौवें पायदान पर हैं।

World Cup 2023 Points Table Updated














क्रम टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
1 भारत 5 5 0 10 +1.353
2 न्यूजीलैंड 5 4 1 8 +1.481
3 साउथ अफ्रीका 4 3 1 6 +2.212
4. ऑस्ट्रेलिया 4 2 2 4 -0.193
5. पाकिस्तान 4 2 2 4 -0.456
6 बांग्लादेश 4 1 3 2 -0.784
7 नीदरलैंड्स 4 1 3 2 -0.790
8. श्रीलंका 4 1 2 2 -1.048
9. इंग्लैंड 4 1 3 2 -1.248
10. अफगानिस्तान 4 1 3 2 -1.250

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा (46) और शुभमन गिल (26) ने 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप की। श्रेयस अय्यर ने 33 और केएल राहुल ने 27 रन का योगदान दिया। रविंद्र जडेजा 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने छाप छोड़ी। उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 शिकार किए। गौरतलब है कि भारत ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 20 साल बाद शिकस्त दी है।



Source link