World Cup 2023 Points Table: पाकिस्तान को तीसरी जीत से मिली SF की आस, अफगानिस्तान और श्रीलंका को हुआ घाटा h3>
ऐप पर पढ़ें
पाकिस्तान ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। पाकिस्तान ने मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। यह उसकी टूर्नामेंट में सात मैचों में तीसरी जीत है। पाकिस्तान ने लगातार चार हार के बाद जीत का स्वाद चखा। बांग्लादेश को धूल चटाने के बाद पाकिस्तान को वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में दो स्थान का फायदा हुआ है। पाकिस्तान टीम सातवें स्थान से पांचवें पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के खाते में 6 अंक हो गए हैं।
वहीं, अफगानिस्तान और श्रीलंका को एक-एक स्थान का घाटा झेलना पड़ा है। अफगानिस्तान छठे पायदान पर लुढ़क गया। अफगानिस्तान के भी 6 अंक हैं लेकिन पाकिस्तान का नेट रनरेट थोड़ा बेहतर है। श्रीलंका टीम सातवें नंबर पर खिसक गई है। उसके फिलहाल चार अंक हैं। नीदरलैंड चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। बांग्लादेश नौवें और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड क्रमश: नौवें और दसवें नंबर पर हैं। दोनों के खाते में दो-दो अंक हैं। बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। बांग्लादेश ने लगातार छठा मैच गंवाया है।
भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। भारत के 12 अंक हैं। भारत ने अपने सभी 6 मैचों में विजयी परचम फहराया है। भारत एक और जीत हासिल करते ही सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगा। भारत की अगली भिड़ंत गुरुवार को श्रीलंका से है। साउथ अफ्रीका 10 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के आठ-आठ अंक हैं। न्यूजीलैंड बेहतर नेट रनरेट की वजह से तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे पायदान पर मौजूद है।
World Cup 2023 Points Table Updated
क्रम
टीम
मैच
जीते
हारे
अंक
नेट रन रेट
1
भारत
6
5
0
12
+1.405
2
साउथ अफ्रीका
5
5
1
10
+2.032
3
न्यूजीलैंड
6
4
2
8
+1.232
4.
ऑस्ट्रेलिया
6
4
2
8
+0.970
5.
पाकिस्तान
7
3
4
6
-0.024
6
अफगानिस्तान
6
3
3
6
-0.718
7
श्रीलंका
6
2
4
4
-0.275
8.
नीदरलैंड
6
2
4
4
-1.277
9.
बांग्लादेश
7
1
6
2
-1.446
10.
इंग्लैंड
5
1
4
2
-1.634
पाकिस्तान वर्सेस श्रीलांक मैच की बात करें तो शाकिब ब्रिगेड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। बांग्लादेश की टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ढेर हो गई। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम ने तीन-तीन जबकि हारिस राउफ ने दो विकेट चटकाए। बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। लिटन दास ने 45 और शाकिब ने 43 रन जोड़े। पाकिस्तान ने 205 रन का टारगेट 32.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर चेज कर लिया। फखर जमान ने 81 और अबदुल्लाह शफीक ने 68 रन का योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान 26 और इफ्तिखार अहमद 17 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान बाबर आजम ने महज 9 रन जुटाए।
ऐप पर पढ़ें
पाकिस्तान ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। पाकिस्तान ने मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। यह उसकी टूर्नामेंट में सात मैचों में तीसरी जीत है। पाकिस्तान ने लगातार चार हार के बाद जीत का स्वाद चखा। बांग्लादेश को धूल चटाने के बाद पाकिस्तान को वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में दो स्थान का फायदा हुआ है। पाकिस्तान टीम सातवें स्थान से पांचवें पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के खाते में 6 अंक हो गए हैं।
वहीं, अफगानिस्तान और श्रीलंका को एक-एक स्थान का घाटा झेलना पड़ा है। अफगानिस्तान छठे पायदान पर लुढ़क गया। अफगानिस्तान के भी 6 अंक हैं लेकिन पाकिस्तान का नेट रनरेट थोड़ा बेहतर है। श्रीलंका टीम सातवें नंबर पर खिसक गई है। उसके फिलहाल चार अंक हैं। नीदरलैंड चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। बांग्लादेश नौवें और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड क्रमश: नौवें और दसवें नंबर पर हैं। दोनों के खाते में दो-दो अंक हैं। बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। बांग्लादेश ने लगातार छठा मैच गंवाया है।
भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। भारत के 12 अंक हैं। भारत ने अपने सभी 6 मैचों में विजयी परचम फहराया है। भारत एक और जीत हासिल करते ही सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगा। भारत की अगली भिड़ंत गुरुवार को श्रीलंका से है। साउथ अफ्रीका 10 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के आठ-आठ अंक हैं। न्यूजीलैंड बेहतर नेट रनरेट की वजह से तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे पायदान पर मौजूद है।
World Cup 2023 Points Table Updated
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | अंक | नेट रन रेट |
1 | भारत | 6 | 5 | 0 | 12 | +1.405 |
2 | साउथ अफ्रीका | 5 | 5 | 1 | 10 | +2.032 |
3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 2 | 8 | +1.232 |
4. | ऑस्ट्रेलिया | 6 | 4 | 2 | 8 | +0.970 |
5. | पाकिस्तान | 7 | 3 | 4 | 6 | -0.024 |
6 | अफगानिस्तान | 6 | 3 | 3 | 6 | -0.718 |
7 | श्रीलंका | 6 | 2 | 4 | 4 | -0.275 |
8. | नीदरलैंड | 6 | 2 | 4 | 4 | -1.277 |
9. | बांग्लादेश | 7 | 1 | 6 | 2 | -1.446 |
10. | इंग्लैंड | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.634 |