World Cup 2023 Points Table: टीम इंडिया के हाथ लगी डबल खुशी, सेमीफाइनल के टिकट के साथ मिली बादशाहत h3>
ऐप पर पढ़ें
वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को श्रीलंका को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया के हाथ डबल खुशी लगी। भारत ने न सिर्फ सेमीफाइनल का टिकट कटाया बल्कि पॉइंट्स टेबल में फिर से बादशाहात हासिल कर ली। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को 302 रन से हराया। इस जीत के बाद भारत के 14 अंक हो गए हैं। भारत ने अब तक अपनी सभी सात मैचों में विजयी परचम फहराया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे नंबर पर खिसका दिया है, जिसके खाते में 12 अंक हैं। साउथ अफ्रीका ने सात में से 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
ऑस्ट्रेलिया तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर बरकरार हैं। दोनों के आठ-आठ अंक हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट न्यूजीलैंड से थोड़ा बेहतर है। न्यूजीलैंड हार की हैट्रिक लगा चुका है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान छह-छह अंकों के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं। श्रीलंका करारी शिकस्त के बावजूद सातवें नंबर पर कायम है। श्रीलंका को टूर्नामेंट में सात मैचों में पांचवीं हार का मुंह देखना पड़ा। उसके चार पॉइंट्स हैं। नीदरलैंड के भी चार पॉइंट्स हैं और वो आठवें नंबर पर हैं। बांग्लादेश (दो अंक) नौवें और इंग्लैंड (दो अंक) सबसे नीचे दसवें स्थान पर है।
World Cup 2023 Points Table Updated
क्रम
टीम
मैच
जीते
हारे
अंक
नेट रन रेट
1
भारत
7
7
0
14
+2.102
2
साउथ अफ्रीका
7
6
1
12
+2.290
3
ऑस्ट्रेलिया
6
4
2
8
+0.970
4.
न्यूजीलैंड
7
4
3
8
+0.484
5.
पाकिस्तान
7
3
4
6
-0.024
6
अफगानिस्तान
6
3
3
6
-0.718
7
श्रीलंका
6
2
4
4
-0.275
8.
नीदरलैंड
6
2
4
4
-1.277
9.
बांग्लादेश
7
1
6
2
-1.446
10.
इंग्लैंड
5
1
4
2
-1.634
इंडिया वर्से श्रीलंका मैच की बात करें तो रोहित ब्रिगेडा ने 357/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुभमन गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) ने कमाल की बैटिंग की। जवाब में श्रीलंका की पारी 19.4 ओवर में 55 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका का यह स्कोर उसका संयुक्त रूप से तीसरा न्यूनतम और वर्ल्ड कप का चौथा न्यूनतम स्कोर है। मोहम्मद शमी ने 5 और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। बात दें कि भारत ने रनों के लिहाज से वर्ल्ड कप की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
ऐप पर पढ़ें
वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को श्रीलंका को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया के हाथ डबल खुशी लगी। भारत ने न सिर्फ सेमीफाइनल का टिकट कटाया बल्कि पॉइंट्स टेबल में फिर से बादशाहात हासिल कर ली। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को 302 रन से हराया। इस जीत के बाद भारत के 14 अंक हो गए हैं। भारत ने अब तक अपनी सभी सात मैचों में विजयी परचम फहराया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे नंबर पर खिसका दिया है, जिसके खाते में 12 अंक हैं। साउथ अफ्रीका ने सात में से 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
ऑस्ट्रेलिया तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर बरकरार हैं। दोनों के आठ-आठ अंक हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट न्यूजीलैंड से थोड़ा बेहतर है। न्यूजीलैंड हार की हैट्रिक लगा चुका है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान छह-छह अंकों के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं। श्रीलंका करारी शिकस्त के बावजूद सातवें नंबर पर कायम है। श्रीलंका को टूर्नामेंट में सात मैचों में पांचवीं हार का मुंह देखना पड़ा। उसके चार पॉइंट्स हैं। नीदरलैंड के भी चार पॉइंट्स हैं और वो आठवें नंबर पर हैं। बांग्लादेश (दो अंक) नौवें और इंग्लैंड (दो अंक) सबसे नीचे दसवें स्थान पर है।
World Cup 2023 Points Table Updated
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | अंक | नेट रन रेट |
1 | भारत | 7 | 7 | 0 | 14 | +2.102 |
2 | साउथ अफ्रीका | 7 | 6 | 1 | 12 | +2.290 |
3 | ऑस्ट्रेलिया | 6 | 4 | 2 | 8 | +0.970 |
4. | न्यूजीलैंड | 7 | 4 | 3 | 8 | +0.484 |
5. | पाकिस्तान | 7 | 3 | 4 | 6 | -0.024 |
6 | अफगानिस्तान | 6 | 3 | 3 | 6 | -0.718 |
7 | श्रीलंका | 6 | 2 | 4 | 4 | -0.275 |
8. | नीदरलैंड | 6 | 2 | 4 | 4 | -1.277 |
9. | बांग्लादेश | 7 | 1 | 6 | 2 | -1.446 |
10. | इंग्लैंड | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.634 |