World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत से तीन टीमों की निकल पड़ी, नीदरलैंड फिर से बनी फिसड्डी

13
World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत से तीन टीमों की निकल पड़ी, नीदरलैंड फिर से बनी फिसड्डी


World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत से तीन टीमों की निकल पड़ी, नीदरलैंड फिर से बनी फिसड्डी

ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड को 309 रन से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में यह तीसरी जीत है। ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में नेट रनरेट माइनस से प्लस में हो गया है। उसके खाते में 6 अंक हो गए हैं। हालांकि, पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम अब भी चौथे स्थान पर ही काबिज है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की जीत से तीन टीमों की निकल पड़ी है। श्रीलंका, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और बांग्लादेश को एक-एक स्थान का लाभ मिला है। तीनों के दो-दो अंक हैं।

वहीं, नीदरलैंड की टीम फिर से फिसड्डी बन गई है। नीदरलैंड सातवें से सीधे 10वें पायदान पर पहुंच गई है। इससे पहले, बांग्लादेश टीम सबसे नीचे थी। भारत टॉप पर मौजूद है। उसके 10 अंक हैं। भारत ने अपने सभी मैचों में विजयी परचम फहराया है। साउथ अफ्रीका दूसरे और नीदरलैंड तीसरे नंबर पर हैं। दोनों के आठ-आठ हैं लेकिन साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट काफी बेहतर है। पाकिस्तान टीम और अफगानिस्तान पांचवें पायदान पर हैं। दोनों के खाते में चार-चार पॉइंट्स हैं। पाकिस्तान टीम लगातार तीन मैच गंवा चुकी है। पाकिस्तान को आखिरी मैच में अफगानिस्तान के हाथों हार मिली थी।

World Cup 2023 Points Table Updated














क्रम टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
1 भारत 5 5 0 10 +1.353
2 साउथ अफ्रीका 5 4 1 8 +2.370   
3 न्यूजीलैंड 5 4 1 8 +1.481
4. ऑस्ट्रेलिया 5 3 2 6 +1.142
5. पाकिस्तान 5 2 3 4 -0.400
6 अफगानिस्तान 5 2 3 4 -0.969
7 श्रीलंका 4 1 3 2 -1.048
8. इंग्लैंड 4 1 3 2 -1.248
9. बांग्लादेश 5 1 4 2 -1.253
10. नीदरलैंड 5 1 4 2 -1.902 

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस नीदरलैंड मैच की बात करें तो ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में सैकड़ा बनाया। यह वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है। मैक्सवेल के अलावा डेविड वॉर्नर ने 93 गेंदों में 104 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के मारे। ऑस्ट्रेलिया ने 399/8 का स्कोर बनाया और नीदरलैंड टीम 21वें ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। कंगारू स्पिनर एडम जम्पा ने 3 ओवर में 8 रन खर्च कर चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।



Source link