Women’s T20 World Cup: जानिए, महिला टी20 विश्व कप इतिहास के 7 दिलचस्प फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स

13
Women’s T20 World Cup: जानिए, महिला टी20 विश्व कप इतिहास के 7 दिलचस्प फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स


Women’s T20 World Cup: जानिए, महिला टी20 विश्व कप इतिहास के 7 दिलचस्प फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स

ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका में 10 जनवरी से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो रहा है। यह टूर्नामेंट का आठवां संस्करण है। इस संस्करण के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम टकराएंगी। वहीं, भारत अपने अभियान का आगाज 12 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है और वो टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भी है। चलिए, आपको महिला टी20 विश्व कप इतिहास के 7 दिलचस्प फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

महिला टी20 विश्व कप का आयोजन पहली बार साल 2009 में इंग्लैंड में हुआ था। मेजबान इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले संस्करण की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इंग्लैंड ने फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी।

महिला टी20 विश्व कप की पिछली सात ट्रॉफी में से पांच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2010, 2012 और 2014 में लगातार तीन खिताब जीते। इसके बाद, कंगारू टीम 2018 और 2020 में चैंपियन बनी और उसकी नजर फिर खिताबी हैट्रिक पर होगी।

न्यूजीलैंड लगातार दो संस्करण में रनरअप रहने वाले इकलौती टीम है। न्यूजीलैंड को 2009 के फाइनल में इंग्लैंड ने 6 विकेट से हराया जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2010 के खिताबी मुकाबले में 3 रन से मात दी।

भारतीय टीम टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंच सकी है। भारत साल 2020 में रनरअप रहा।भारत को तब ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में 85 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न के मैदान पर 184/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था और जवाब में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम 19.1 ओवर में ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की बैथ मूनी टूर्नमेंट के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाली प्लेयर हैं। उन्होंने 2020 में तीन अर्धशतकीय पारियों के दम पर कुल 259 रन बनाए। उनका इस दौरान स्ट्राइक रेट 125.12 का रहा। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुन गई थीं।

भारत की ओर से महिला टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन वाली खिलाड़ी मिताली राज हैं। पूर्व कप्तान ने 2014 में पांच पारियों में 52.00 के औसत से 208 रन जुटाए। उन्होंने तब पांच पारियों में दो अर्धशतक ठोके थे।

न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स महिला टी20 विश्व कप की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 32 मैचों में छह फिफ्टी की बदौलत 929 रन बनाए हैं। उनका इस दौरान औसत 30.96 का रहा। इंग्लैंड की आन्या श्रबसोल टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटाने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 27 मैचों में 5.32 के इकॉनमी रेट से 41 शिकार किए हैं।



Source link