गुरूवार, 23 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

विंबलडन 2026: एक सेट से पिछड़ने के बाद ओस्टापेंको-अरेवालो की जोड़ी बनी मिक्स्ड डबल्स चैंपियन

विंबलडन 2026 के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में जेलेना ओस्टापेंको और मार्सेलो अरेवालो की जोड़ी ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। एक सेट हारने और दूसरे में पिछड़ने के बावजूद इस जोड़ी ने ऑस्

विंबलडन 2026: एक सेट से पिछड़ने के बाद ओस्टापेंको-अरेवालो की जोड़ी बनी मिक्स्ड डबल्स चैंपियन
(फोटो: IANS)

विंबलडन 2026 के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में जेलेना ओस्टापेंको और मार्सेलो अरेवालो की जोड़ी ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। एक सेट हारने और दूसरे में पिछड़ने के बावजूद इस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी स्टॉर्म हंटर और मार्क पोलमैन्स को 4-6, 7-5, 6-2 से मात दी। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह रोमांचक मुकाबला 1 घंटा 56 मिनट तक चला।

विज्ञापन

मैच की शुरुआत में स्टॉर्म हंटर और मार्क पोलमैन्स की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी पूरी तरह हावी दिखी। उन्होंने पहला सेट 6-4 से आसानी से जीत लिया और दूसरे सेट में भी 3-1 की बढ़त बना ली, जिससे उनकी जीत लगभग तय लग रही थी। लेकिन यहीं से ओस्टापेंको और अरेवालो ने मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने शानदार तालमेल दिखाते हुए दूसरा सेट 7-5 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक तीसरे सेट में पहुंचा दिया।

ऐतिहासिक जीत के मायने

तीसरे सेट से पहले सेंटर कोर्ट की छत बंद कर दी गई, जिसके बाद ओस्टापेंको और अरेवालो ने अपनी लय कायम रखी। उन्होंने दो बार ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी की सर्विस तोड़ते हुए सेट 6-2 से और साथ ही खिताब भी जीत लिया। यह जीत दोनों ही खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है। जेलेना ओस्टापेंको के लिए यह पहला विंबलडन खिताब है। वह अब सिंगल्स (2017 फ्रेंच ओपन), महिला डबल्स (2024 यूएस ओपन) और मिक्स्ड डबल्स, तीनों श्रेणियों में ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं।

जीत के बाद ओस्टापेंको ने कहा, "यह शानदार सप्ताह रहा... अब मैं सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में ग्रैंड स्लैम चैंपियन हूं।" उन्होंने कहा, "विंबलडन जीतना हमेशा खास होता है।"

वहीं, मार्सेलो अरेवालो यह उपलब्धि हासिल करने वाले एल साल्वाडोर के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। यह उनके करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने कहा, "एल साल्वाडोर जैसे छोटे देश से आकर विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर खेलना एक सपने के सच होने जैसा है... मैं अपने देश के बच्चों को प्रेरित करना चाहता हूं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →