सोमवार, 22 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से हमें फायदा होगा या नुकसान ?

कहा जाता है कि पहला सुख निरोगी काया. अगर हम हमारी काया या फिर स्वास्थ्य की बात करें, तो यह काफी कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि हमारा खान-पान कैसा है.

ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से हमें फायदा होगा या नुकसान ?

कहा जाता है कि पहला सुख निरोगी काया. अगर हम हमारी काया या फिर स्वास्थ्य की बात करें, तो यह काफी कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि हमारा खान-पान कैसा है. अगर हम स्वस्थ्य खाना खाते हैं, तो काफी अधिक संभावना है कि हम काफी बीमारियों से बच सकते हैं. यहीं कारण है कि लोगों के मन में खान पान से संबंधित कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर लोगों के मन में होता है कि ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से हमें फायदा होगा या नुकसान ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
milk 5c0661bb18323
दूध और शहद

दूध और शहद का महत्व -

अगर हमारे स्वास्थ्य के नजरिये से देखें ,तो दूध और शहद का विशेष महत्व है. दूध में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को बहुत आवश्यकता होती है. इसके अलावा शहद की बात करें, तो आयुर्वेद में शहद को एक औषधि तौर पर देखा जाता है. शहद के इस्तमाल से अनेंक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाती है. लेकिन सवाल ये पैदा होता है कि अगर दूध और शहद का एक साथ इस्तमाल करें, तो क्या ये हमारे लिए फायदेमंद होगा या नुकसानदायक. अगर हम दूध और शहद का इस्तमाल साथ में करते हैं, तो इससे हमें स्वास्थ्य संबंधित अनेंक फायदे मिलते हैं. इन दोनों का साथ सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद होता है.

ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से हमें फायदा होगा या नुकसान ?
दूध और शहद

एसिडिटी से छुटकारा -

आजकल एसिडिटी की समस्या आम हो चुकी है. दैनिक जीवन में जो खान पान प्रयोग किया जाता है. इसकी वजह से एसिडिटी की समस्या हर आयु वर्ग में देखने को मिलती है. अगर दूध और शहद का साथ इस्तमाल करते हैं, तो इससे हमारी एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है. इसके अलावा यह हमारी पेट संबंधित दूसरी समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद होता है. शहद और ठंडे दूध का साथ इस्तमाल करने से पेट के छालों में भी आराम मिलता है. इससे हमारी पाचन क्रिया सही होती है तथा कब्ज से भी छूटकारा मिलने में मद्द मिलती है.

इम्यूनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद -

कोराना काल के दौरान हमें इम्यूनिटी शब्द काफी बार सुनने को मिला. यह हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता होती है, जो रोगों के जीवाणुओं से हमारी रक्षा करती है. शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसके साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं. अगर दूध की बात करें, तो इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. ठंडे दूध और शहद का साथ मिलाकर पीने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है.

यह भी पढ़ें : कम वजन से परेशान हैं तो जानिए वजन बढ़ाने के महत्वपूर्ण उपाय !

वजन कम करने में -

वर्तमान समय में मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है. काफी लोग बहुत कोशिश के बाद भी अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं. मोटापा एक बीमारी तो नहीं है. लेकिन यह बीमारियों का घर कहा जाएं, तो गलत नहीं होगा. मोटापे के कारण हम कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से यह हमारे मेटाबॅालिज्म को तेज करता है. जिसकी वजह से सामान्य वर्क में भी हमारे शरीर की कैलोरी आसानी बर्न होती है. जिससे हमारा वजन नियंत्रण में रहता है. इसके साथ ही इनका साथ सेवन करने से हमारा पेट भरा भरा रहता है. जिसकी वजह से हम कम कैलोरी का सेवन करते हैं.

इसके अलावा जब हम मेहनत करते हैं, तो हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है. दूध और शहद का सेवन हमारे शरीर को इंस्टेट एनर्जी देता है. इसके अलावा यह हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है. अगर हम स्वास्थ्य के नजरिये से देखें , तो दूध और शहद हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. हमें इसका नियमित तौर पर इस्तमाल करना चाहिएं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →