सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों हुई? क्यों लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आंख में चुभ रहे थे सिंगर, जानिए पूरी कहानी

409
सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों हुई? क्यों लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आंख में चुभ रहे थे सिंगर, जानिए पूरी कहानी

सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों हुई? क्यों लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आंख में चुभ रहे थे सिंगर, जानिए पूरी कहानी

Sidhu Moose Wala Death Reason: पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या से हर तरफ सनसनी फैल गई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Who killed Sidhu Moose Wala) की जिम्मेदारी पंजाब के टॉपमोस्ट गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कनाडा बेस्ड साथी गोल्डी बराड़ ने ली है। जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला लंबे वक्त से लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के निशाने पर थे। मात्र 28 साल में ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पूरा पंजाब सकपका गया है। फैंस के मन में भी सवाल है कि आखिर क्यों सिद्धू मूसेवाला बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे? ऐसा क्या था, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई?

सिद्धू मूसेवाला पर 30 राउंड की फायरिंग
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala killed by gangsters) पर रविवार (29 मई 2022) को कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें मूसेवाला और उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया। सिद्धू मूसेवाला और उनके साथियों पर 30 राउंड की फायरिंग की गई थी।

Who is Sidhu Moose Wala: कौन थे सिद्धू मूसेवाला, जिनके पंजाबी गानों ने खूब मचाई हलचल, विवादों से भी रहा सिंगर का नाता
गोल्डी बराड़ ने ली सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी
गोल्डी बराड़ (Goldy Brar killed Sidhu Moose Wala) ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में गोल्डी बराड़ ले लिखा था, ‘आज मूसेवाला की पंजाब में हत्या कर दी गई। मैं, सचिन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। यह हमारा काम है। मूसेवाला का नाम हमारे भाई विक्रमजीत सिंह मिदूखेरा और गुरलाल बराड़ की हत्या में सामने आया था। लेकिन पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया। हमें यह भी पता चला कि सिद्धू मूसेवाला हमारे असोसिएट अंकित के एनकाउंटर में भी शामिल था। मूसेवाला हमारे खिलाफ काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने भी उसका नाम लिया था, लेकिन मूसेवाला ने अपनी पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर हर बार खुद को बचा लिया।’

Sidhu Moosewala Shot Dead: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही भगवंत मान सरकार ने हटाई थी सुरक्षा
Sidhu Moose Wala Controversy: सिद्धू मूसेवाला के 5 बड़े विवाद: कभी खालिस्तान पर बनाया गाना, कभी गन वाले वीडियो पर बवाल मचा
इसलिए काफी वक्त से गैंगस्टर्स के निशाने पर थे सिद्धू मूसेवाला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूथ अकाली दल के नेता विक्रमजीत मिदूखेरा की 7 अगस्त 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप सिद्धू मूसेवाला पर लगा और कहा गया कि मूसेवाला ने इस हत्या को अंजाम देने की जिम्मेदारी अपने मैनेजर शगुनप्रीत सिंह को दी थी। शगुनप्रीत ने इस हत्या के लिए कथित तौर पर कौशल गैंग के लोगों को हायर किया था। इसके बाद से जहां शगुनप्रीत सिंह फरार हो गया। बाद में कौशल गैंग के मेंबर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसी वक्त से सिद्धू मूसेवाला गोल्डी बराड़ा और बिश्वनोई गैंग के राडार पर थे।
Sidhu Moose Wala Viral Song: ‘जवानी में उठेगा जनाजा’…सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वायरल हुआ उनका गाना The Last Ride
सिद्धू मूसेवाला की घटाई गई थी सिक्यॉरिटी
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्यॉरिटी हटा ली गई थी, लेकिन ऐसा नहीं था। मूसेवाला की सिक्यॉरिटी कम की गई थी। उनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी से लेकर निजी सुरक्षाकर्मी और कमांडो भी थे। लेकिन वह हत्या वाले दिन यानी 29 मई को बिना बुलेट प्रूफ गाड़ी के निकले और निशाना बन गए। जिस वक्त मूसेवाला पर हमला हुआ, उस वक्त अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में थे। तभी एक काले रंग की गाड़ी में सवार दो लोगों ने सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी थी।

Sidhu Moosewala Dead: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead : गांव के एक लड़के के पंजाबी पॉप स्टार बनने की कहानी

सिद्धू मूसेवाला ने अपने करियर की शुरुआत एक सॉन्ग राइटर के रूप में की थी। उन्होंने License गाने के लिरिक्स लिखे थे। सिद्धू मूसेवाला इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन उन्हें म्यूजिक का भी बहुत शौक था। सिद्धू मूसेवाला ने कॉलेज के दिनों से ही म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था। सिद्धू मूसेवाला को सबसे ज्यादा चर्चा उनके गाने So High के लिए मिली। 2018 में उन्होंने अपना पहला एल्बम PBX 1 रिलीज किया।

Source link