शिल्पा शिंदे ‘झलक दिखला जा 10’ के जज करण जौहर पर क्यों बरस पड़ीं? नोरा फतेही को भी नहीं बख्शा h3>
‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस होने वाली टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने बेबाक अंदाज के लिए भी फेमस हैं। शिल्पा विवादों की वजह से भी छाई रहती हैं। ‘भाभी जी…’ सीरियल की वजह से उनके और विकास गुप्ता के बीच हुआ झगड़ा हर किसी को याद है। जब वो बिग बॉस के 11वें सीजन में आई थीं, तब भी खूब चर्चा में रही थीं। इसके बाद उन्होंने फिर एक शो से जुड़ने के बाद उसे अचानक बीच में छोड़ दिया था और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब शिल्पा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ‘झलक दिखला जा 10’ के जजेस पर तंज कसा है। उन्होंने करण जौहर के लिए ये तक बोल दिया कि उन्हें बिल्कुल भी डांस नहीं आता है। शिल्पा ने नोरा फतेही के इंग्लिश में बोलने को लेकर भी आपत्ति जताई। बता दें कि शिल्पा पहले ही शो से एविक्ट हो चुकी हैं।
इस वीडियो में शिल्पा शिंदे ‘झलक दिखला जा’ (Shilpa Shinde Jhalak Dikhhla Jaa) के जजेस पर अपनी भड़ास निकालती दिखाई दे रही हैं। वो कहती हैं, ‘ये वीडियो खास मेरा झलक दिखला जा के पैनल पर बैठे हुए जजेस के लिए है। मैंने निया का लास्ट परफॉर्मेंस देखा। उसके ऊपर जो प्वॉइंट्स दिए और जो कॉमेंट किए, मैं चुप रही। इस बार जो हुआ, परफॉर्मेंस के बाद, जो कॉमेंट्स किए गए, मुझे पूछना है कि करण सर (करण जौहर) क्या धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म देने वाले हैं। या 3 मिनट के एक्ट में आपको डांस नहीं दिखा। आप कहते हो। आपको अलग चीज भी चाहिए। एंटरटेनमेंट का शो है। आप सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स लेते हो। आपको क्या चाहिए, आप ऑस्कर अवॉर्ड देने वाले हो? आप नेशनल अवॉर्ड देने वाले हो। बताइये। मतलब उस 3 मिनट के एक्ट के लिए एक आर्टिस्ट क्या कर रहा है, आपको पता भी है! कॉम्पिटीशन नहीं बोलते हैं, फिर भी कॉम्पिटीशन है। आप रुबीना दिलैक का वीडियो निकालकर देखिए, कोई भी एक्सीडेंट हो सकता था। उसका कोई भी नतीजा हो सकता था। इसके बाद क्या इसके जिम्मेदार जजेस हैं? फिर बाद में कैंडल लेकर रास्ते पर निकलने का कोई मतलब नहीं है। जब तक इंसान है, उसकी कद्र करो। बाद में मत भौंको।’
शिल्पा ने फैंस से की ये रिक्वेस्ट
Shilpa Shinde ने कहा, ‘लोगों से मेरी ये रिक्वेस्ट है कि एंटरटेनमेंट का शो है, उसको उसी तरीके से लो। फैंस आपस में फाइट कर रहे हैं। पता नहीं किस चीज के लिए कर रहे हैं यार। अपने जिस आर्टिस्ट को पसंद करते हो, उसकी रिस्पेक्ट करो आप लोग। उठकर बकवास करने में क्या जाता है किसी का। हम लोग पता है, पानी नहीं पी पाते, क्योंकि हम सुसु नहीं जा पाते। इतनी हालत खराब होती है। ये सिर्फ 3 मिनट का एक्ट नहीं है। इसके पीछे बहुत मेहनत है। मेरी तो तबीयत खराब हो गई। हे भगवान। कोई तो जजेस को ये सोचना चाहिए, मेरी हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि कोई जो कर रहा है, उसकी रिस्पेक्ट करो। और वैसे कॉमेंट्स करो, क्योंकि उसके ऊपर बहुत सारी चीजें आगे निर्भर करती हैं।’
‘करण सर को डांस बिल्कुल नहीं आता…’
इसके बाद शिल्पा शिंदे ने एक और वीडियो पोस्ट किया और बताया कि वो ‘झलक दिखला जा’ शो के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हैं। इसमें वो कह रही हैं, ‘झलक दिखला जा शो के मैं बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हूं। मुझे शो बहुत पसंद है। मैं अभी भी शो को फॉलो करती हूं। सबको पसंद करती हूं। करण सर को डांस बिल्कुल भी नहीं आता है। तो करण सर को टिप्पणी करनी है तो अपनी चीजों पर करें। मेरा मतलब कि उसका कॉस्ट्यूम देखें। डांस के हिसाब से कॉस्ट्यूम नहीं है तो उसके ऊपर रिएक्ट करें। आप उसका मेकअप देखो। सेटअप देखो। इतनी सब कुछ चीजें थीं। करण सर आप डांस के ऊपर कैसे बोल सकते हो। माधुरी मैम (माधुरी दीक्षित) को पूरा हक है डांस के ऊपर बोलने का। लेकिन जहां आप इमोशनल हो जाती हैं निया वहां आप थोड़ा गड़बड़ कर देती हैं। आप एक आर्टिस्ट हो, आप इस तरह की बातें नहीं कर सकती हैं। आप हिंदी चैनल के पैनल पर बैठे हो, नोरा थोड़ा आप भी हिंदी सीखकर आओ तो अच्छा होगा। सिर्फ डांस डांस नहीं होता। ये सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट आर्टिस्ट हैं हम।’
शिल्पा ने जजेस पर साधा निशाना
शिल्पा आगे कहती हैं, ‘हम लोग यहां से कोई कोरियोग्राफर बनकर नहीं निकलने वाले हैं। डांसर का खिताब नहीं मिलने वाला है।’ शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘हम जजेस की पोजिशन की रिस्पेक्ट करते हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप हमारी डिसरिस्पेक्ट करें।’
एविक्ट हो चुकी हैं शिल्पा शिंदे
बता दें कि शिल्पा शिंदे डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ से एविक्ट हो चुकी हैं। निया शर्मा की जिस परफॉर्मेंस की बात हो रही है, वो माजरा ये है कि निया ने दिवाली स्पेशल एपिसोड में मां काली का रूप धारण कर परफॉर्मेंस दी थी, जो जजेस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही तीनों ने ही निया को कम नंबर दिए थे। अब शिल्पा ने निया का बचाव करते हुए जजेस पर आपत्ति जताई है।