बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

अमित शाह को जेल क्यों हुई थी

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और वर्तमान में भारत के गृहमंत्री अमित शाह के नाम से तो आप परिचित होगें.

अमित शाह को जेल क्यों हुई थी

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और वर्तमान में भारत के गृहमंत्री अमित शाह के नाम से तो आप परिचित होगें. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकों अपना कुछ समय जेल में व्यतीत करना पड़ा था. ऐसे क्या आरोप था कि देश के वर्तमान गृहमंत्री को जेल हुई आपके मन में भी ये सवाल आ रहा होगा.

विज्ञापन
amit shah hd wallpaper
अमित शाह

अमित शाह को जेल होने का कारण यह था कि साल 2005 में एक एनकाउंटर हुआ था. जिसमें सोहराबुद्दीन की मौत हो गई थी. सोहराबुद्दीन पर आरोप था कि युवा होते ही उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा. उसके घर से 1995  में एके-47 राइफल बरामद की गई थी.

अमित शाह को जेल क्यों हुई थी

उस एनकाउंटर के फर्जी होने के आरोप लगे. जिसमें वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह का नाम भी था. इसी केस की जाँच करते हुए CBI की तरफ से अमित शाह को आरोपी बनाया गया. इसके बाद उनको जुलाई , 2010 में गिरफ्तार किया गया. CBI की तरफ से दावा किया गया कि अमित शाह के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं. इस दौरान वह 3 महिन तक जेल में रहे. अक्टूबर 2010 में जमानत पर अमित शाह को रिहा किया गया. इस केस में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 30 दिसंबर,2014 को CBI कोर्ट ने उन्हें इस मामले से डिस्चार्ज कर दिया.

यह भी पढ़ें: वामपंथी या left Wing राजनीतिक विचारधारा का इतिहास

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर,1964 को हुआ था. वर्तमान में अमित शाह भारत के गृहमंत्री हैं. इसके साथ ही ये भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में इनको 3 महिने जेल में बीताने पड़े थे.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →