मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

सपना चौधरी के परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं ?

सपना चौधरी नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. अपने डांस के माध्यम से ना सिर्फ हरियाणा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बल्कि सपना चौधरी ने पूरे भारत में अपने…

सपना चौधरी के परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं ?

सपना चौधरी नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. अपने डांस के माध्यम से ना सिर्फ हरियाणा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बल्कि सपना चौधरी ने पूरे भारत में अपने फैन्स का दिल जीत लिया. अगर सपना के परिवार की बात करें, तो लंबी बीमारी के कारण सपना के पिता की मृत्यु हो गई थी. उसके भाई-भाभी तथा सपना की एक बड़ी बहन भी है. जिनके साथ वो रहती है. सपना चौधरी की माँ का नाम नीलम है.

विज्ञापन
article l 20201028112505446254000
सपना चौधरी

अगर उनकी ससुराल की बात करें, तो अभी खबर आई कि सपना चौधरी ने एक पुत्र को जन्म दिया. इस खबर ने सबको चौंका दिया. इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि लोगों को उनकी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी. इस पर सपना चौधरी की मां नीलम ने बताया है कि उनकी बेटी यानि सपना चौधरी की शादी तो दिसंबर 2019 में ही हो गई थी, वो भी संत महात्माओं की उपस्थिति में और एक सादे विवाह समारोह में. यह समारोह 15 दिसंबर 2019 को यूपी के बलिया में आयोजित किया गया था. सपना चौधरी की शादी हरियाणवी सिंगर  वीर साहू के साथ हुई.

Sapna Choudhary son pics
सपना चौधरी

यहां सपना चौधरी ने  वीर साहू के साथ वैवाहिक संबंध को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की तो ‘द वैदिक प्रभात फाउंडेशन’ के कार्यालय में एक सादे आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया. यहीं उन्होंने एक दूसरे को वर माला पहनाकर वैदिक रीति से साथ जीवन जीने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: क्या है इरफान खान की मौत का कारण बनी कोलन इनफेक्शन ?

कि इस दौरान कार्यालय में केवल उनके मैनेजर और कुछ करीबी तथा फाउंडेशन के कुछ सदस्य ही मौजूद थे. यहां से लौटने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज भी की, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं कर पाए, क्योंकि इसी दौरान वीर के फूफा जी का निधन हो गया. इसके बाद अभी ये बताने में कोई समस्या नहीं है कि उन्होंने दिसंबर में ही शादी कर ली थी.आपको बता दें कि सपना चौधरी ने रविवार को अपने ससुराल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. हिसार निवासी और हरियाणवी सिंगर उनके पति वीर साहू ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →