गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भारत में सिर्फ हरियाणा के कौन से गांव में मिलता है “हिलना पत्थर” ?

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के कल्याणा गांव में विश्व का दुर्लभ 'हिलना पत्थर' पाया जाता है, जो पीले रंग का होता है और हाथ से छूने पर हिलने लगता है। यह पत्थर पूरी दुनिया में सिर्फ तीन स्थानों पर मिलता है।

भारत में सिर्फ हरियाणा के कौन से गांव में मिलता है “हिलना पत्थर” ?

भारत पूरी दुनिया में एक खुबसुरत देश है. इसमें भी यदि हरियाणा की बात करें, तो प्राचीन समय से हरियाणा का इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वैदिक काल की बात करें या महाभारत काल की हरियाणा के इतिहास में इनकी चर्चा मिलती है. लेकिन आपको बता दें, इन इतिहास के महत्वपूर्ण तथ्यों से अलग एक और भी अजुबा हरियाणा में पाया जाता है. इस अजुबे का नाम “हिलना पत्थर” है. आपको बता दें, इस तरह का पत्थर पूरे विश्व में तीन जगह पर ही पाया जाता है. पहली जगह ब्राजील के मिनास जिराईस में , दूसरी जगह अमेरिका के उतरी कैरोलिना तथा तीसरा सिर्फ भारत के हरियाणा में पाया जाता है.

विज्ञापन
gstone 1492409630 835x547 1
हिलना पत्थर

अगर हरियाणा की बात करें, तो अभी हाल ही में हरियाणा का नया जिला बना चरखी दादरी में यह “हिलना पत्थर” पाया जाता है. चरखी दादरी जिले से सात किलोमीटर दूर कल्याणा गांव की पहाड़ियों में 384 मीटर की गहराई में हिलना पत्थर उपलब्ध है. यह बहुत दुर्लभ खनिज है, जोकि पूरे विश्व में सिर्फ तीन जगह पर ही पाया जाता है. इस पत्थर का रंग पीला होता है. इसे पीला पत्थर भी कहते हैं.

flexible sandstone 1561096385 1
हिलना पत्थर

इस पत्थर की सबसे बड़ी खुबी यह है कि पीला हिलना पत्थर हाथ से टच करने पर हिलने लगता है. इसे लचीला बलुआ पत्थर के अलावा डांसिंग स्टोन ऑफ हरियाणा भी कहा जाता है. यह पूरी दुनिया के लिए आश्चर्य की बात है.

यह भी पढ़ें: क्या काला बंदर को देख जज ने सुनाया था रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने का फैसला ?

इस पत्थर को अभी निकाला नहीं जा रहा है. इसके पीछे एक धारणा है. यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि जो भी इस पत्थर को निकालकर ले जाएगा, वो बर्बाद हो जाएगा. अभी इस पत्थर को निकालने पर विराम लग चुका है. हिलना पत्थर दुर्लभ खनिज पदार्थ है. विभाग ने इसे खादान से बाहर न निकालने का फैसला किया है.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →