मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भारत में कौन से राज्य में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाया जाता है ?

वर्तमान समय में कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग एकदम से बढ़ गई है.

भारत में कौन से राज्य में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाया जाता है ?

वर्तमान समय में कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग एकदम से बढ़ गई है. जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कोरोना वायरस से गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उनको ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है. कोरोना के लगातार बढने से गंभीर रूप से संक्रमित कोरोना मरीजो की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है.

विज्ञापन
oxygen 1
ऑक्सीजन

सबसे ज्यादा Liquid Oxygen Production करने वाला राज्य ?

कोरोना वायरस के कारण लगभग सभी राज्य केंद्र सरकार से ऑक्सीजन की सप्लाई को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. अगर उत्पादन की बात करें, तो भारत में Liquid Oxygen का उत्पादन सबसे ज्यादा महाराष्ट्र राज्य मे होता है. सरकारी आंकड़ो की बात करें, तो महाराष्ट्र में कुल 7 ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरर्स हैं. इसके साथ ही पूरे राज्य में प्रतिदिन लगभग 991 MT Oxygen का उत्पादन किया जाता है. जो पूरे भारत में सबसे ज्यादा है. अगर इसके बाद बात करें तो गुजरात दूसरे नंबर पर तथा झारखंड तीसरे नंबर पर आता है.

navbharat times 1
ऑक्सीजन

क्यों बढ रही है अचानक Oxygen की मांग ?

कोरोना वायरस से गंभीर रूप से संक्रमित लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए उनको Oxygen की आवश्यकता होती है. लेकिन लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढने के कारण Oxygen की मांग भी अचानक बढ़ गई है. अपने अपने राज्य में स्टोक सुरक्षित रखने के कारण भी राज्य दूसरे राज्यों में Oxygen की सप्लाई करने में आना-कानी कर रहे हैं. जिसके कारण यह समस्या और भी बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कितने ऑक्सीजन प्लांट्स है?

इसी समस्या को देखते हुए बहुत सारी कंपनियों ने अपने उद्योग में इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीजन भी तमाम राज्यों और अस्पतालों को सप्लाई करनी शुरू कर दी है, जिससे मरीजों को आराम मिल सके तथा कम से कम ऑक्सीजन की कमी की वजह से लोगों को अपनी जान ना गवानी पड़े.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →