बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

किन किन खेलों को ओलंपिक में नहीं रखा जाता है ?

ओलंपिक खेलों का खेल की दुनिया में विशेष महत्व है. वर्तमान समय में ओलंपिक पदक के आधार पर किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा को देखा जाता है.

किन किन खेलों को ओलंपिक में नहीं रखा जाता है ?

ओलंपिक खेलों का खेल की दुनिया में विशेष महत्व है. वर्तमान समय में ओलंपिक पदक के आधार पर किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा को देखा जाता है. ओलंपिक खेलों में पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी और देश के लिए सम्मान की बात होती है. ओलंपिक में बहुत सी खेल प्रतियोगिताएं हैं. लेकिन काफी खेल ऐसे भी हैं, जो आमतौर पर लोगों में या किसी समुदाय में बहुत प्रचलित होते हैं, लेकिन वो खेल आज भी ओलंपिक का हिस्सा नहीं हैं. वैसे तो ऐसे अनेंक खेल है. लेकिन इस पोस्ट में कुछ महत्वपूर्ण खेलों के बारें में जानते हैं, जो ओलंपिक का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन
download 3
शतरंज

शतरंज-

शतरंज के खेल के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा. यह खेल काफी प्राचीन काल से अस्तीत्व में हैं. इस खेल को दिमाख का खेल भी कहा जाता है. इस खेल को ओलंपिक खेलों में शामिल नहीं किया गया है. ऐसा नहीं है कि यह खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला ही नहीं जाता है. शतरंज के खेल में विश्व चैंपियनशिप का आयोजन भी करवाया जाता है. लेकिन अभी तक इसे ओलंपिक खेलों में शामिल नहीं किया गया है.

download 7 2
क्रिकेट

क्रिकेट-

भारत देश में क्रिकेट के प्रति लोगों का लगाव देखते ही बनता है. दुनिया के कई देशों में क्रिकेट खेला जाता है. क्रिकेट वल्ड कप का भी आयोजन कराया जाता है. लेकिन वर्तमान समय में इसको ओलंपिक खेलों में शामिल नहीं किया गया है. अतीत में ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया गया था. लेकिन वर्तमान में क्रिकेट ओलंपिक खेलों का हिस्सा नहीं है.

download 5 3
खो खो

खो खो –

यह भारत का एक स्वदेशी खेल है. जिसे बचपन में आपने जरूर खेला होगा. जो ग्रामीण इलाको में बहुत प्रचलित खेल है. लेकिन अभी तक इस खेल को ओलंपिक खेलों में शामिल नहीं किया गया है.

download 6 2
गिल्ली डंडा

गिल्ली-डंडा-

यह खेल ग्रामीण इलाके में बहुत प्रचलित खेल है. भारत में गांव में बच्चों को आसानी से यह खेल खेलते हुए देख सकते हैं. लेकिन भारत में प्रचलित यह खेल ओलंपिक खेलों का हिस्सा नहीं हैं.

download 4 1
कबड्डी

कबड्डी –

कबड्डी के खेल का भारत में विशेष महत्व है. भारत में कबड्डी को बड़े स्तर पर खेला जाता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी कई प्रतियोगिताएं होती हैं. लेकिन अभी तक इस खेल को ओलंपिक में शामिल नहीं किया गया है. भारत सरकार की तरफ से इसको 2024 ओलंपिक खेलों में शामिल करवाने के लिए लगातार प्रय़ास किए जा रहे हैं. अगर यह खेल ओलंपिक में शामिल किया जाता है, तो इस खेल में महिला तथा पुरूष दोनों वर्ग में पदक की बहुत ज्यादा उम्मीद है.

download 8
सांप सिढ़ी

सांप सिढ़ी –

सांप सिढ़ी का खेल भी एक बहुत प्रचलित खेल है. जिसको लेकर लोंगों में बहुत उत्साह होता है. यह खेल भी अभी ओलंपिक का हिस्सा नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश से Tokyo Olympics में कितने खिलाड़ी भाग लेगें और उनके नाम ?

ओलंपिक में खेलों की संख्या सीमित है. काफी खेल ऐसे हैं, जो किसी एक देश के लोगों में प्रचलित होते हैं. जिसके कारण उनको ओलंपिक खेलों में जगह नहीं मिल पाती है. अगर ओलंपिक खेलों में नहीं खेलें जाने वाले सभी खेलों के बारे में जानना तो संभव नहीं है क्योंकि क्षेत्र विशेष के तौर पर अनेंक खेल प्रचलित होते हैं.  

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →