रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

हरियाणा में सबसे ज्यादा कौन सा खेल प्रिय है ?

हरियाणा भारत में दिल्ली से सीमा साझा करता है. देश में जब भी खेल की चर्चा हो, तो उसमें हरियाणा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है.

हरियाणा में सबसे ज्यादा कौन सा खेल प्रिय है ?

हरियाणा भारत में दिल्ली से सीमा साझा करता है. देश में जब भी खेल की चर्चा हो, तो उसमें हरियाणा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. भारत देश का विश्व में नाम रोशन करने वाले अनेंक खिलाड़ी है, जो हरियाणा राज्य से संबंध रखते हैं. हर राज्य की संस्कृति अलग अलग होती है. इसके साथ ही राज्यों के हिसाब से वहां अलग अलग खेल भी लोकप्रिय होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध दही का खाणा जैसी कहावत से पहचान बनाने वाले हरियाणा राज्य में सबसे अधिक लोकप्रिय खेल कौन सा है. अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में आपको आपके इस सवाल का जवाब मिलेगा.

विज्ञापन
download 5 6
योगेश्वर दत्त

हरियाणा का लोकप्रिय खेल-

हरियाणा के सबसे अधिक लोकप्रिय खेल की बात करें, तो हरियाणा में कुश्ति को सबसे अधिक पसंद किया जाता है. अगर हरियाणा के गांव की बात करें, तो कुश्ति खेल यहां की संस्कृति का अह्म हिस्सा है. जब भी किसी गांव में किसी मेले का आयोजन किया जाता है, तो उसमें कुश्ति के दंगल का आयोजन भी किया जाता है. इसके बिना मेला अधुरा सा रहता है. दंगल में पहलवानों को बड़े बड़े ईनाम देकर प्रोत्साहित किया जाता है. जिससे वे हरियाणा की पहचान इस खेल को एक नई पहचान दे.

download 7 4
फोगाट बहनें

दंगल फिल्म-

अगर आपने अमिर खान की फिल्म दंगल देखी है. जिसमें महिला पहलवानों की कहानी दिखाई गई है. यह कहानी भी हरियाणा से ही संबंधित है. जो हरियाणा के बलाली गांव में फोगाट बहनों के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में भी कई दंगलों को दिखाया गया है. जहां पहलवान अपना कौशल दिखाते हैं. 

download 8 2
साक्षी मलिक

हरियाणा से निकले हैं कुश्ति के कई खिलाडी-

हरियाणा में जहां पर पहलवान अभ्यास करते हैं. उसे अखाड़ा कहा जाता है. कुश्ति बहुत लोकप्रिय खेल है. इसके अलावा भारत का विश्व स्तर पर नाम रोशन करने वाले अनेंक खिलाड़ी हरियाणा से संबंध रखते हैं. भारत के लिए ओलंपिक में कास्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक, ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले सुशील कुमार , ओलंपिक में कास्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त , फोगाट बहनों के अलावा दीपक पुनिया तथा बजरंग पुनिया जैसे कई खिलाड़ी हरियाणा से संबंध रखते हैं. जिन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है.

यह भी पढ़ें: मुक्केबाजी कहाँ का राष्ट्रीय खेल है?

कुश्ति का इतिहास बहुत पुराना रहा है. कुश्ति का अस्तित्व भारत में प्राचीन काल से ही रहा है. महाभारत काल में भी काफी बार मलयुद्ध के नाम से हमें इसका वर्णन मिलता है. प्राचीन भारत के इतिहास में भी यह खेल विशेष महत्व रखता था.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →