दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान किस देश में और कहां है ?
क्रिकेट खेल की बात करें, तो वर्तमान समय में भारत में यह खेल एक जूनून की तरह हैं.
क्रिकेट खेल की बात करें, तो वर्तमान समय में भारत में यह खेल एक जूनून की तरह हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों में तो दर्शकों की भावनाएं इतनी जुड़ी होती हैं कि जीत या हार पर दर्शक कई बार अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं.

वर्तमान समय में कई देशों में क्रिकेट खेला जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान भारत में है. भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के चायल में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान है. इस क्रिकेट मैदान को पटियाला के राजा भूपिन्दर सिंह ने बनवाया था. इसको सन् 1893 में बनवाया गया. इस क्रिकेट के मैदान की के ग्राउंड की पिच की ऊंचाई समुद्र तल से 2444 मीटर ऊंची है. महाराजा भुपिंदर सिंह ने इसे अपनी समर केपिटल के रूप में बनवाया था. बाद में यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान मिल्ट्री स्कूल को सौंप दिया गया.

क्रिकेट वर्तमान समय में भारत में बहुत लोकप्रिय हो रहा है. भारत में सचिन तेंदुलकर जैसे महान् बल्लेबाज पैदा हुए हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकार्ड है. उसको क्रिकेट का भगवान भी बोला जाता है. इसके साथ ही उनकी तुलना डाँन ब्रेडमैन से की जाती है.
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के हेलमेट पर तिरंगे को किसने चुनौती दी थी ?
वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ट टीमों में से एक मानी जाती है. जो किसी भी ताकतवर टीम को हरा सकती है. भारतीय टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन से इसके प्रसंशकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. जब किसी देश में क्रिकेट को जूनून की तरह समझा जाता हो. उस देश में दुनिया में उस खेल का सबसे ऊंचा मैदान होना अपने आप में एक गर्व की बात है.



