जानियें, कहाँ खुलेगा राष्ट्रीय खेल संग्रहालय?

680
जानियें, कहाँ खुलेगा राष्ट्रीय खेल संग्रहालय?
जानियें, कहाँ खुलेगा राष्ट्रीय खेल संग्रहालय?

देश में जल्द ही खेल संग्रहालय खुलने वाला है। चलिये, यह तो अच्छी बात है, लेकिन एक दिलचस्प बात यह जानना बाकि है कि आखिर कहाँ खुलेगा संग्रहालय। अरे थोड़ा तो सब्र रखिये, बताते है आपको। खेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। खेल के मंत्रालय के इस फैसलें से लोग तारीफों की पुल बांधते नजर आ रहे है, वैसे हो भी क्यों न खेल के लिये तो हमारी सरकारें कभी-कभी ही कोई बड़ा फैसला लेती है। चलिये अब आपको बताते है कि आखिर कहाँ खुलेगा राष्ट्रीय खेल संग्रहालय।

खबर के मुताबिक, खेल मंत्रालय जल्द ही राष्ट्रीय खेल-संग्रहालय खोलने पर विचार कर रहा है, विचार ही नहीं बल्कि अब जल्दी ही आपको देश में खेल संग्रहालय देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि खेल मंत्रालय ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह फैसला तीन महीने पहले सिलसिलेवार बैठकों के बाद लिया गया था और जगह की मंजूरी खेलमंत्री विजय गोयल ने दे दी है।

जानियें, क्या कहा खेल मंत्रालय ने-

आपको बता दें कि खेल मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हे कहा कि खेल संग्रहालय खेलों में भारत की उपलब्धियों की नुमाइश करेगा और फोकस भारत में परंपरागत खेलों पर भी रहेगा। इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा कि संग्रहालय खेल गतिविधियों में रूचि रखने वाले युवाओं के लिये सीखने का केंद्र होगा और उन्हें मौके भी प्रदान करेगा। साथ ही मंत्रालय ने अपील करते हुए कहा कि मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों से संग्रहालय में रखने के लिए अपने स्मृति चिन्ह दें ताकि संग्रहालय को और भी बेहतर बनाया जायें।

जल्द शुरू होगा काम-

खेल संग्रहालय का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि संग्रहालय के लिये पहले चरण का काम जल्दी ही शुरू होगा और इसके लिये विशेषज्ञों की सेवायें ली जाएगी। फिलहाल, इस बात का कहीं खुलासा नहीं किया गया है कि कब तक खेल संग्रहालय बनेगा।