बुधवार, 5 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शनि देव के अपने पिता सूर्य देव से झगड़े का क्या कारण था ?

ऐसा माना जाता है कि भगवान सूर्य देव का विवाह राजा दक्ष की कन्या संज्ञा के साथ हुआ था. संज्ञा हमेशा सूर्य देव के तप से परेशान रहती थी.

शनि देव के अपने पिता सूर्य देव से झगड़े का क्या कारण था ?

ऐसा माना जाता है कि भगवान सूर्य देव का विवाह राजा दक्ष की कन्या संज्ञा के साथ हुआ था. संज्ञा हमेशा सूर्य देव के तप से परेशान रहती थी. उसका कारण यह था कि भगवान सूर्य देव के तेज के कारण वह उनका चेहरा नहीं देख पाती थी.  वो हमेशा यही सोचती थी कि सूर्य देव के तप को कैसे कम किया जाए. जिसके बाद वह सूर्य देव का चेहरा देख पाएं.

विज्ञापन
14 48 269577361shani dev
शनि देव

संज्ञा ने सूर्य देव के तप को कम करने के लिए तपस्या करने का फैसला किया, लेकिन बच्चों को अकेले छोडकर  जाना संभव नहीं था. सूर्य देव से आज्ञा लेकर जाती तो उनको लगा सूर्यदेव इसके लिए अनुमति नहीं देगें. इस कारण से उन्होंने ऐसा तरीका निकाला जिसके कारण सूर्य देव को भनक भी ना लगे तथा उसकी तपस्या भी पूरी हो जाए.  इसके लिए उन्होंने अपने तप से छाया नाम की संवर्णा को पैदा किया तथा उसको सूर्यदेव और अपने बच्चों की जिम्मेदारी देकर वो तपस्या करने चली गई.

Lord Surya
सूर्य देव

सूर्य देव के साथ रहने वाली सुवर्णा का छाया रूप होने के कारण सूर्यदेव के तप से उसे कोई परेशानी नहीं हुई और कुछ समय बाद संवर्णा और सूर्यदेव के मिलन से शनिदेव, मनु और भद्रा नाम की तीन संतानों ने जन्म लिया. ऐसा माना जाता है कि जब सूर्य देव ने शनि देव को देखा तो उसका रंग बहुत काला था. जिसके कारण सूर्य देव ने शनि को अपना पुत्र मानने से मना कर दिया. इस भ्रम के चलते ही उन्होंने अपनी पत्नी छाया को त्याग दिया. इस वजह से कालांतर में शनि अपने पिता सूर्य का कट्टर दुश्मन हो गया.

यह भी पढ़ें: भगवान शनि देव के भाई का नाम क्या था ?

ऐसा बताया जाता है कि उसके भाई भी शनि देव को पसंद नहीं करते थे तथा उसको अपना भाई नहीं मानते थे. उनका मानना था कि शनि की माँ छाया के कारण ही उनकी माँ उनसे दूर गई है.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →