Advertising
<

भगवान के पुराने वस्त्रों का क्या करें?

4290
news
भगवान के पुराने वस्त्रों का क्या करें?

भगवान के पुराने वस्त्रों की बात करें उससे पहले हम ये जानते हैं की वृंदावन में कमोबेश हर भगवान के विग्रह की पोशाक तैयार की जाती है. इनमें श्री कृष्ण, श्री राम, भगवान शंकर, गणेश जी, प्रभु लक्ष्मी नारायण के अलावा कुछ जोड़ियां जैसे राधा-कृष्ण, राम-सीता ,शंकर-पार्वती और दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी जैसी देवियां भी शामिल हैं.दुनिया भर से लोग इन्हें खरीदनें के लिए वृंदावन पहुंचते हैं. इनमें बहुत बड़ी तादाद उन विदेशियों की है जो हिंदू संस्कृति को अपना चुके हैं.

धर्म नगरी वृंदावन में सैकड़ों की संख्या में ठाकुर जी की पोशाक सिलने वाली दुकानें मौजूद है जहां आप अपने भगवान के लिए तीन हजार से लेकर तीस लाख रुपये तक की पोशाक आसानी से सिलवा सकते हैं. शहर भर में रेजाना लगभग 30-40 लाख रुपये तक की एक हजार से ज्यादा पोशाकों की बिक्री होती है.

औसतन एक फीट के विग्रह के लिए साधारण सी पोशाक चार हजार रुपये में खरीदी जा सकती है. अब यह आप पर निर्भर है कि आप अपने भगवान की ड्रेस पर कितने रत्न-जवाहरात जडवाना चाहते हैं. जितने रत्न-जवाहरात, उतनी ही महंगी पोशाक. जानकार बतातें हैं कि यह एक ऐसा व्यवसाय है जो शुरू होते ही लाभ देने लग जाता है.

यह भगवान की सेवा करने वालों पर निर्भर करता है कि वे अपने भगवान की पोशाक कितनी बार बदलवाते हैं. त्यौहार और अवसर विशेष पर तो एक ही दिन में तीन चार बार विग्रहों की पोशाक और श्रंघार को बदला जाता है. आम तौर पर गौर पूर्णिमा अर्थात होली, कृष्ण जन्मोत्सव, राधाष्टमी और दीपावाली पर तो ठाकुर जी की पोशाक बदलवानी अनिवार्य है. ध्यान देने वाली बात है कि भगवान के कपड़ों को कभी धोया नहीं जाता और खराब हो जाने पर उन्हें पानी में विसर्जित कर दिया जाता है.

यह भी पढ़े:विष्णु भगवान का व्रत कैसे रहना चाहिए