शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन का तरीका?

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का स्टेटस बताता है कि आवेदक का आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं।

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन का तरीका?

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का स्टेटस बताता है कि आवेदक का आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं। अगर आपने भी पीएमएवाई के लिए आवेदन किया है तो चेक करें कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं। प्रधानमंत्री आवास योजना, जो 2015 में शुरू की गई थी, का मकसद जिन लोगों के पास घर नहीं है उन्हें 2022 तक सब्सिडी वाले आवास मुहैया कराना है।

विज्ञापन
वीडियो

इस योजना के तहत आवेदक को होम लोन पर सब्सिडी मिलती है। ध्यान रहे कि आवेदन करने के बाद उसे स्वीकार करने में कुछ समय लग सकता है। फिर सब्सिडी का पैसा मिलने में 3 महीने या इससे अधिक का समय लग सकता है। इसलिए आवेदन के बाद आपके लिए अपना स्टेटस चेक करना बहुत जरूरी है। बता दें कि आगामी बजट में पीएम आवाय योजना के लिए आवंटन राशि बढ़ाई जा सकती है।

pm yojana non fiii

जानिए योजना के मुख्य लाभ - स्लम में रहने वाले इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत भारत सरकार ने प्रति घर 1 लाख रुपये आवंटित किए हैं। - भागीदारी में किफायती आवास : यह व्यवस्था उन लोगों से संबंधित है जिनके पास अपनी संपत्ति नहीं है और वे घर बनाने के लिए होम लोन लेने के योग्य नहीं हैं। इस योजना के तहत भारत सरकार ने प्रति घर 1.50 लाख रुपये आवंटित किए हैं।

- लाभार्थी द्वारा घर का निर्माण : यह व्यवस्था उन लोगों के लिए है जिनके पास अपनी संपत्ति है और घर बनाने या मौजूदा घर को अपग्रेड करना चाहते हैं। इस योजना के तहत भी भारत सरकार ने प्रति घर 1.50 लाख रुपये दिए हैं। - क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना : जो लोग होम लोन के लिए पात्र हैं उनके लिए यह योजना फायदेमंद है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को होम लोन के ब्याज पर प्रति वर्ष 6.50 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलती है

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन का स्टेटस चेक करना काफी आसान है। आप पीएमएवाई स्टेटस चेक करने के लिए अपने संबंधित क्षेत्र में पीएमएवाई के लिए जिम्मेदार नगर पालिका अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन चेक करने का तरीका हम यहा आपको बताएंगे।

pm yojana non

प्रधानमंत्री आवास योजना के पोर्टल पर जाएं और सिटीजेन एसेसमेंट पर क्लिक करें - ड्रॉप-डाउन सूची में से 'ट्रैक योर असेसमेंट स्टेटस' पर क्लिक करें - आप 'ट्रैक असेसमेंट फॉर्म' नाम के अगले पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आप नीचे दिए गए दो विकल्पों का इस्तेमाल करके अपना एप्लिकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं

इसके बाद आपके सामने स्टेटस की जानकारी आ जाएगी। जहां तक सवाल असेसमेंट आईडी का है तो आधिकारिक पोर्टल पर आप आसानी से पीएमएवाई आईडी प्राप्त कर सकते हैं। 'Search Beneficiary' पर क्लिक करें और आईडी लेने के लिए जरूरी डिटेल दर्ज करें।

यह भी पढ़े:महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा कैसे करें?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →