बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए न्यूनतम आयु कितनी है ?

भारत की पंचायती राज प्रणाली में गाँव या छोटे कस्बे के स्तर पर ग्राम पंचायत या ग्राम सभा होती है जो भारत के स्थानीय स्वशासन का प्रमुख भाग है.

क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए न्यूनतम आयु कितनी है ?

भारत की पंचायती राज प्रणाली में गाँव या छोटे कस्बे के स्तर पर ग्राम पंचायत या ग्राम सभा होती है जो भारत के स्थानीय स्वशासन का प्रमुख भाग है. सरपंच, ग्राम सभा का चुना हुआ सर्वोच्च प्रतिनिधि होता है. क्षेत्र के पंचायत चुनाव लड़ने के लिए प्रतिनिधि की न्युनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. इसके साथ ही मतदान के लिए मतदाता की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए. 21 वर्ष से कम उम्र का उम्मीदवार पंचायत का चुनाव नहीं लड़ सकता है. पंचायत चुनाव 5 वर्ष के बाद होते हैं. चुने हुए प्रतिनिधियों का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है.

विज्ञापन
28 01 2020 morena sarpanch election reservation seat list 2020128 101756
पंचायत चुनाव

शक्ति के विकेंद्रिकरण को ध्यान में रखकर ग्राम पंचायत की अवधारणा का विकास हुआ. हर गाँव की एक पंचायत होती है. उस गाँव के लोग अपने में से ही पंच और सरपंच का चुनाव करते हैं. जिनका काम गाँव स्तर पर प्रशासन को देखना होता है. गाँव को कई वार्डो में विभाजित किया जाता है. जिसमें से एक-एक पंच का चुनाव होता है. गाँव में ग्राम पंचायत एक कार्यपालन और निर्वाचित संस्था है.

2021 12021011913120229611 0 news large 23
पंचायत चुनाव

1947 ई. तक ग्रामों में सही पंचायत व्यवस्था का अभाव ही रहा. देश के आजाद होने के बाद पंचायत व्यवस्था को  पुनर्जीवित करने के सक्रिय प्रयास शुरू हुए. उत्तर प्रदेश में सन् 1947 में पंचायत राज अधिनियम बनाया गया.

यह भी पढ़ें: राजीव गांधी ने किस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के बदले गणतंत्र दिवस का प्रयोग अपने भाषण में किया

भारतीय संविधान के अंतर्गत "राजनीति के निदेशक तत्वों" में राज्य का यह प्रमुख कर्तव्य बतलाया गया कि "वह ग्राम पंचायतों का संगठन करने के लिए अग्रसर हो" तथा "उनको ऐसी शक्तियाँ और अधिकार प्रदान करे जो उन्हें स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने योग्य बनाने के लिए आवश्यक हों". इस निर्देश के अनुसार प्रत्येक राज्य में पंचायत व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम उठाए गए और प्रत्येक ग्राम अथवा ग्रामसमूह में पंचायत की स्थापना की गई.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →