टाइफाइड की सबसे जल्दी असर करने वाली आयुर्वेदिक दवा क्या है ?
वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती हैं.
वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती हैं. लेकिन कुछ सालों से देखने को मिला है कि लोगों का भरोसा आयुर्वेदिक दवाओं पर बढ़ा है. इसी कारण लोग किसी भी बीमारी के लिए आयुर्वेदिक या घरेलू इलाज ढूँढने की कोशिश करते हैं. आयुर्वेदिक पद्दित भारत में प्राचीन काल से रही है. इसी वजह से लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि टाइफाइड की सबसे जल्दी असर करने वाली आयुर्वेदिक दवा क्या है ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

टाइफाइड के कारण और लक्षण -
किसी भी बीमारी के इलाज से पहले उस बीमारी के लक्षणों के बारे में अच्छे से जान लेना जरूरी होता है. दरअसल, यह बीमारी सीधा हमारी आंतो पर असर डालती है. अगर लंबे समय तक इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. इसके कारणों की बात करं, तो गंदे पानी का सेवन , दूषिक भोजन करना , आस-पास की गंदगी के कारण , टाइफाइड से पीड़ित व्यक्ति के सीधा संपर्क में आने से इत्यादी से हो सकता है. वहीं अगर इसके लक्षणों की बात करें, तो तेज बुखार आना , थकान , बैचेनी , पेट खराब रहना , शरीर पर लाल धब्बे दिखाई दें, तो आपको टाइफाइड हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत जांच कराकर इलाज शुरू करा देना चाहिएं. टेस्ट कराने पर बीमारी का पता हो जाता है, जिसके बाद इसका सही तरीके से इलाज हो पाता है. टाइफाइड सीधा हमारी आंतो पर हमला करता है तथा उसमें छेद कर सकता है. इसी कारण इसको हल्के में नहीं लेना चाहिएं.

टाइफाइड का आयुर्वेदिक इलाज-
टाइफाइड के आयुर्वेदिक इलाज की बात करें, तो इसके लिए खूबकला दो-तीन ग्राम, पांच मुनक्के और तीन-पांच अंजीर को 400 ग्राम पानी में डालकर गर्म करें. इसको तब तक गर्म करते रहिएगा जब तक की इसमें ग्राम पानी बचें ना बच जाए, तो इन सभी को अच्छे से मिला लें. लिजिए इसका काढ़ा तैयार है, जिसका सेवन आपको रोजाना सुबह-शाम करना है. इसका प्रय़ोग करने से आपको टाइफाइड के इलाज में सहायता मिलती है.
यह भी पढ़ें : शुगर के मरीज को ताकत के लिए कौन सी घरेलू चीजें लेनी चाहिेएं ?
इस काढ़े में प्रयोग होने वाले सभी औषधियों का अपना विशेष महत्व होता है. इसमें इस्तमाल होने वाले खूबकला में विटामिन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और ग्लूकोसिनोलेट्स नाम का तत्व पाया जाता है. इसके साथ ही इसको प्रयोग करने से यह हमारे शरीर के तापमान को सामान्य रखता है. मुनक्का में आयरन, पोटेशियम, बी कॉम्लेक्स विटामिन, विटामिन- ए व डी और डायटरी फाइबर के साथ कई दूसरे भी गुण पाए जाते हैं. बीमारी में हमारे साथ सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि हमारे शरीर में कमजोरी आ जाती है. यह उससे छुटकारा दिलाने में मद्द करता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



