घबराहट दूर करने के लिए आयुर्वेदिक ईलाज क्या है ?
वर्तमान समय में लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित अनेंक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसी कारण लोगों के मन में अपने स्वास्थ से संबंधित कई तरह के सवाल होते हैं.
वर्तमान समय में लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित अनेंक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसी कारण लोगों के मन में अपने स्वास्थ से संबंधित कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल है, जो आमतौर पर पूछा जाता है कि घबराहट दूर करने के लिए आयुर्वेदिक ईलाज क्या है. अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

घबराहट क्या होती है ?
घबराहट के इलाज को जानने से पहले हमारे लिए यह जानना जूरूरी है कि घबराहट क्या होती है तथा यह क्यों होती है. अगर इसको साधारण शब्दों मे समझे तो हम कह सकते हैं कि यह ऐसी स्थिति होती हैं, जब व्यक्ति किसी अनहोनी घटना के होने या होने की संभावना के बारे में सोचकर परेशान हो जाता है. घबराहटक काफी बार इस स्तर पर बढ़ जाती है कि व्यक्ति के सोचने समझने तथा फैसले लेने की क्षमता खत्म हो जाती है, जबकि ऐसी स्थिति में समझदारी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. वैसे तो घबराहट कभी ना कभी सभी को हो ही जाती है, लेकिन जब यह हमेशा रहने लगे तो हमें सतर्क होना जरूरी हो जाता है. घबराहट में व्यक्ति को पेट खराब, दस्त, साँस लेने में दिक्कत, बेहोश होना या दिल का दौरा पड़ने की भावना होना जैसे लक्षण हो सकते हैं.

घबराहट का आयुर्वेदिक ईलाज -
अगर इसके आयुर्वेदिक इलाज की बात करें, तो इसके लिए कैमोमाइल चाय का प्रयोग कर सकते हैं. क्योंकि इसेंमें औषधिय और रोगनाशक गुण होते है इसके एंटी-इफ्लेमेंटरी और शांत रहने वाले गुण एंग्जायटी को काफी हद्द तक कंट्रोल करने में मदद करता हैं और नर्वस सिस्टम को शांत रखने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं. इसके अलावा आप नींबू बाम नामक जड़ी बूटी का प्रय़ोग भी कर सकते हैं. इसका प्रय़ोग तनाव , घबराहट को कम करने तथा कभी कभी नींद ना आने की स्थिति में भी किया जाता है.
यह भी पढ़ें: अनिद्रा से बचने के लिए पतंजलि की कौन सी दवा है ?
इनके अलावा लैवेंडर नामक जड़ी-बूटी का प्रय़ोग भी किया जा सकता है. ब्ल़ड प्रैसर को नियंत्रित करने में सहायक होती है. इसके इस्तमाल से घबराहट कम महसूस होती है. साउथ पैसिफिक एरिया में मिलने वाला औषधीय पौधा कावा बेचैनी से परेशान लोगों के लिए बहुत कारगर दवा साबित हो सकता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



