अनिद्रा से बचने के लिए पतंजलि की कौन सी दवा है ?
अनिद्रा अर्थात नींद ना आना वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोग इस समस्या से परेशान हैं. इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं.
अनिद्रा अर्थात नींद ना आना वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोग इस समस्या से परेशान हैं. इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी से भी ऐसा हो जाता है या फिर मानसिक तनाव इसका बहुत बड़ा कारण हो सकता है. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना लगभग असंभव सा प्रतीत होता है. ऐसे में अनिद्रा की समस्या के लिए लोगों की निर्भरता दवाओं पर बढ़ गई है. इसी कारण लोगों के मन में सवाल आता है कि अनिद्रा से बचने के लिए पतंजलि की कौन सी दवा है. अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

अनिद्रा के लिए पतंजलि की दवा-
अनिद्रा के लिए आप दिव्य मेघा- 300 ग्राम ( 1 चम्मच औषधी को 400 मिली पानीम में पकाएं और 100 मिली शेष रहने पर छानकर सुबह तथा शाम को खाली पेट पियें ). इसके अलावा दिव्य मेघा वटी – 40 ग्राम तथा दिव्य ब्राहमी वटी- 40 ग्राम ( इन दोनों की 1-1 गोली दिन में तीन बार गुनगुने पानी के साथ प्रय़ोग कर सकते हैं). इसके साथ ही दिव्य सारस्वतारिष्ट- 450 मिली ( 4 चम्मच औषधी में 4 चम्मच पानी मिलाकर सुबह और शाम भोजन के साथ सेवन करें.

पतंजलि की ये दवा अनिद्रा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होगीं. इसके साथ ही अनिद्रा से बचने के लिए आप अपने जीवन में योग और व्यायाम को भी शामिल कर सकते हैं. जिससे आपको मानसिक तथा शारीरिक तौर पर भी आराम मिलता है तथा आपकी अनिद्रा की समस्या खत्म हो जाती है.
यह भी पढ़ें: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए मकान में क्या क्या सुविधाएं होनी चाहिएं ?
अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अपने भोजन पर भी ध्यान देना चाहिएं तथा इसके साथ ही साथ शाम को सोने और सुबह उठने के लिए समय निर्धारित करना चाहिएं क्योंकि अनियमित जीवनशैली अनिद्रा का सबसे बड़ा कारण होती है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



