बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए क्या क्या जरूरी होता है?

भारत में बड़े स्तर पर कृषि होती है. लेकिन किसानों के हालत बहुत खराब हैं. सरकार भी उनके लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी तरह का एक प्रयास है किसान क्रेडिट कार्ड.

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए क्या क्या जरूरी होता है?

भारत में बड़े स्तर पर कृषि होती है. लेकिन किसानों के हालत बहुत खराब हैं. सरकार भी उनके लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी तरह का एक प्रयास है किसान क्रेडिट कार्ड. इसके द्वारा आप बैंक से 3 लाख तक को लोन ले सकते हैं. जिसकी ब्याज दर 7 प्रतिशत वार्षिक होती है. जिसमें भी अगर समय पर पैसे का लेन देन किया जाए तो सरकार द्वारा इस ब्याज दर में भी छूट दी जाती है.

विज्ञापन
kisan credit card 2 620x400 1
किसान क्रेडिट कार्ड

अगर आप भी किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट पर KCC फार्म दिया गया है. इसमें साफ निर्देश है कि बैंक सिर्फ 3 दस्तावेज लें और उसके आधार पर ही लोन दें. KCC बनवाने के लिए Aadhaar card, Pan और फोटो ली जाएगी. साथ ही एक शपथ पत्र देना होगा जिसमें यह बताना होगा कि किसी दूसरे बैंक से कर्ज तो नहीं लिया.

kisan credit card 3
किसान क्रेडिट कार्ड

KCC से किसानों को 3 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जाता है. वैसे तो लोन पर ब्याज दर 9 फीसदी है, लेकिन केसीसी पर सरकार दो फीसदी की सब्सिडी देती है. इस तरह केसीसी पर किसान को 7 फीसदी की दर से लोन मिलता है. इसमें भी किसान अगर समय से पहले लोन चुका देते हैं तो उन्हें ब्याज पर 3 फीसदी तक की और छूट मिलती है. यानि कुल ब्याज 4 फीसदी रह जाता है.

यह भी पढे़ं: अगर आधार कार्ड खो जाए तो कैसे निकाले नया आधार?

किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. वेबसाइट में Farmer टैब की दाईं तरफ डाउनलोड किसान क्रेडिट फार्म (Download KKC Form) का विकल्प दिया है. यहां से फॉर्म को प्रिंट करें इसको भरकर नजदीकी बैंक में जाकर जमा कर सकते हैं. सरकार ने कार्ड की वैलिडिटी पांच साल रखी है. इसकी शिकायत के लिए भी पोर्टल बना है. Umang ऐप पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →