रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ल्यूपस बीमारी क्या है और इसका इलाज ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

ल्यूपस बीमारी क्या है और इसका इलाज ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कई बार छोटी दिखने वाली समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो वह भविष्य में हमारे लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है. इसी कारण कुछ लोग विभिन्न बीमारियों , उनके लक्षण तथा उनके इलाज के बारे में जानने के इच्छुक होते हैं. ताकि उस बीमारी के अधिक फैलने या खतरनाक स्तर पर जाने से पहले ही उसका इलाज किया जा सके. इसी कारण बीमारियों से संबंधित लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर लोगों के मन में आता है कि ल्यूपस बीमारी क्या है और इसका इलाज ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
ल्यूपस बीमारी क्या है और इसका इलाज ?
ल्यूपस

ल्यूपस बीमारी क्या होती है-

किसी भी बीमारी के लक्षण या इलाज को जानने से पहले हमारे लिए यह जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि आखिर यह बीमारी है क्या तथा यह क्यों होती है. आपने यह जरूर सुना होगा कि हमारे शरीर में रोगों से लड़ने के लिए एक प्रतिरोधक प्रणाली होती है या इसे हम इम्यूनिटी सिस्टम भी कहते हैं. अगर साधारण शब्दों में इस बीमारी को समझे तो इम्यूनिटी सिस्टम हमारे शरीर में रोगों से लड़ने के लिए होता है, लेकिन कभी कभी ऐसा देखने को मिलता है कि यह इम्यूनिटी सिस्टम हमारे शरीर के उत्तकों या अंगों को ही नुकसान पहुँचाना शुरू कर देता है. इसकी वजह से हमारे शरीर में जलन व सूजन होने लगती है. इसी को ल्यूपस कहते हैं. इसकी वजह से हमारे शरीर में जोड़, हृद्य , कोशिकाएं, किडनी इत्यादी प्रभावित होते हैं. वैसे भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या कम है. महिला और पुरूषों में तुलनात्मकतौर पर देखा जाएं, तो महिलाओं में यह बीमारी होने की संभावना अधिक पाई जाती है.

lupus in hindi
ल्यूपस

ल्यूपस बीमारी के लक्षण और उपचार-

ल्यूपस बीमारी के लक्षणों की बात करें, तो इस बीमारी में हमें जोड़ों में दर्द , थकान , बुखार , जकड़न , सांस लेने में तकलीफ , त्वचा में जलन इत्यादी लक्षण देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा बालों का गिरना , वजन का कम होना , सिर दर्द भी देखने को मिल सकते हैं. जब भी आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे, तो उसके बाद तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिएं. अगर इस बीमारी के इलाज की बात करें, तो आमतौर पर देखने को मिलता है कि डॅाक्टर बुखार रोकने की दवाई दे देतें हैं, ऐसा माना जाता है कि इससे ल्यूपस ठीक हो जाता है. लेकिन यहां ध्यान रखने योग्य बात यह है कि हमें कोई भी दवा लेने से पहले डॅाक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिएं क्योंकि हर रोगी का मामला तथा उसका कौन सा अंग प्रभावित है ये सब बाते अलग अलग हो सकती हैं. इसके साथ ही ल्यूपस के रोगी को धुम्रपान से बचना चाहिए तथा शराब का सेवन नहीं करना चाहिएं. सूरज की रोशनी से अपने आप को बचाना चाहिएं और सुबह शाम एक्सरसाइज करनी चाहिएं.

यह भी पढ़ें: बच्चों को तेज बुखार में झटके आने का क्या मतलब है और उपाय ?

इसके साथ ही इस बीमारी से पीड़ित लोगों को कम से कम तनाव लेना चाहिएं तथा अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. हमारे खान पान का भी इस बीमारी को ठीक होने में अहम रोल होता है. इस बीमारी के कारण के लिए और भी रिसर्च करने की आवश्यकता है, वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पीछे जिनस् की भूमिका भी हो सकती है. अगर परिवार के किसी सदस्य को यह बीमारी होती है, तो हो सकता है कि उसके वंशजों में ये बीमारी हो.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →