मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए क्या है hindu succession act?

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की व्याख्या करते हुए कहा है कि बेटी को पैतृक संपत्ति पर बराबरी के हक से वंचित नहीं किया जा सकता।

जानिए क्या है hindu succession act?

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की व्याख्या करते हुए कहा है कि बेटी को पैतृक संपत्ति पर बराबरी के हक से वंचित नहीं किया जा सकता। बेटी चाहे हिंदू उत्तराधिकार कानून, 1956 में हुए संशोधन से पहले पैदा हुई हो या बाद में, उसे बेटे के समान ही बराबरी का हक है। यह संशोधन 2005 में हुआ था। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कानून में संशोधन के समय पिता जीवित थे या नहीं।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के ही दो फैसलों प्रकाश बनाम फूलमती (2016) और दनाम्मा उर्फ सुमन सरपुर बनाम अमन (2018) में विरोधाभास के बाद कानूनी व्यवस्था तय करने के लिए मामला तीन न्यायाधीशों को भेजा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा है कि कानून लागू होने की तारीख नौ सितंबर, 2005 से पहले पैदा हुई बेटी भी संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकती है।

वीडियो

एक ही शर्त होगी कि वह संपत्ति 20 दिसंबर, 2004 से पहले किसी कानूनी बंधपत्र के द्वारा बिक्री, वसीयत या अन्य किसी तरह से समाप्त न कर दी गई हो। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, एस अब्दुल नजीर और एमआर शाह की पीठ ने फैसले में कहा, चूंकि बेटी को जन्म से संपत्ति पर अधिकार प्राप्त होता है। इसलिए संशोधित कानून लागू होने की तिथि को पिता का जीवित होना जरूरी नहीं है।

supreme court non fiii

फैसले में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संपत्ति के मौखिक बंटवारे की कोरी दलीलें स्वीकार नहीं की जा सकतीं। कानून की धारा 6 (5) के मुताबिक संपत्ति का बंटवारा रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्टर्ड डीड से होना चाहिए या फिर कोर्ट की डिक्री से। अपवाद के मामले में संपत्ति बंटवारे की दलीलें अन्य सहयोगी दस्तावेजी सुबूतों के आधार पर स्वीकार की जा सकती हैं।

बेटियों को पैतृक संपत्ति पर हक देने के हिंदूउत्तराधिकार संशोधन कानून की व्याख्या करते हुए पूर्व में सुप्रीम कोर्ट की दो न्यायाधीशों की पीठ ने प्रकाश बनाम फूलमती केस में कहा था कि संशोधित कानून की धारा 6 पूर्व से लागू नहीं होगी। कोर्ट ने कहा था कि यह धारा तभी लागू होगी जबकि कानून संशोधन की तारीख को पिता और बेटी दोनों जीवित हो।

supreme court non

मंगलवार को तीन न्यायाधीशों की पीठ ने विनीता शर्मा बनाम राकेश शर्मा के फैसले में प्रकाश बनाम फूलमती के फैसले में दी गई इस व्यवस्था से असहमति जताते हुए कहा कि कानून संशोधन की तारीख पर पिता के जीवित होने की बात से वह सहमत नहीं है। कानून की धारा 6 (1)(ए) में बेटी को संपत्ति पर जन्म से अधिकार दिया गया है। पूर्व के धानम्मा के फैसले में सुप्रीम कोट की दो जजों की पीठ ने कहा था कि कानून में बेटियों को अन्य सहभागियों की तरह ही संपत्ति पर पूर्ण अधिकार दिया गया है। बेटी भी अन्य सहभागियों की तरह संपत्ति का बंटवारा मांग सकती है।

यह भी पढ़ें : जानिए भारत के पहले स्मार्ट विलेज का नाम क्या है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →