एसिड रिफ्लक्स क्या है और इससे बचने के लिए क्या करे?

2022
news
एसिड रिफ्लक्स क्या है और इससे बचने के लिए क्या करे?

एसिड रिफ्लक्स एक सामान्य पाचन स्थिति है, जिसमें छाती के निचले क्षेत्र में जलन और दर्द होता है, जिसे हार्टबर्न के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा तब होता है, जब पेट से एसिड भोजन नलिका के माध्यम से गले तक वापस आ जाता है, जिससे पेट और गले में जलन होती है, इसे गैस्ट्रोसोफेजियल रिफ्लक्स भी कहते हैं। एसिड रिफ्लक्स शिशुओं और बच्चों के साथ-साथ वयस्कों को भी प्रभावित कर सकता है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों को आमतौर पर हार्टबर्न का अनुभव नहीं होता है।

Acid Reflux (एसिड भाटा) पेट की असामान्यता (खराबी) से होता है, जिसका मुख्य कारण हाइटल हर्निया हो सकता है। यह तब होता है जब पेट और एसोफिजिअल स्फिंक्टर (LES) का एसिड या भोजन डायाफ्राम से होता हुआ ऊपर आता है, डायाफ्राम हमारे पेट और छाती को एक दुसरे से अलग करता है। डायाफ्राम एसिड को हमारे पेट में एकत्र करके रखने में मदद करता है। परन्तु यदि आपको हाइटल हर्निया है, तब एसिड एसोफैगस की ओर आ जाता है, जिससे एसिड भाटा (Acid Reflux )रोग होता है।

ये एक गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज एक डायजेस्टिव डिसऑर्डर है जिसमें पेट में उत्पन्न एसिड या पेट में मौजूद तत्व भोजन नली में वापस आ जाता है। इस कराण भोजन नली की अंदरूनी सतह में जलन होने लगती है। बहुत सारे लोगों को यह परेशानी समय-समय पर होती रहती है। एसिड रोग परेशानी बच्चों से लेकर वयस्कों को हो सकती है।

डायजेशन के प्रक्रिया में लोअर इसोफेगल स्पिंकटर खाने को पेट में पास करता है और भोजन और एसिड को इसोफेगस में वापस आने से रोकता है। गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज अक्सर तब होता है जब लोअर इसोफेगल स्पिंकटर कमजोर होता है और पेट की सामग्री को इसोफगस में प्रवाह करने की अनुमति देता है।

गलत खानपान की आदते और खराब लाइफस्टाइल गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स रोग होने के मुख्य कारण में से हैं। खाने पीने की कुछ चीजें जैसे चॉकलेट, तला हुआ खाना, स्पाइसी फूड, कॉफी, एल्कोहॉल आदि से रिफलक्स और सीने में जलन की शिकायत होती है। एक शोध के अनुसार सिगरेट पीने से भी लोअर इसोफेगल स्पिंकटर ठीक तरीके से काम नहीं करता है। मोटापे और प्रेग्नेंसी में भी गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स के लक्षण नजर आते हैं।

यह भी पढ़े:क्या पुरुषों की वर्जिनिटी भी की जा सकती है टेस्‍ट?

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. यह खबर इंटरनेट से ली गयी है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।