गुर्दे की पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या उपाय करे ?
वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती हैं.
वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती हैं. लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनमें अगर पास में कोई डॅाक्टर ना हो तो , उसको नियंत्रित करने के लिए जल्दी कुछ उपचार लेना पड़ता है. इन बीमारियों के बारे में पहले से जागरूक होने का फायदे ये होता है कि इससे जरूरत के वक्त हमें ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है. यहीं कारण है कि ऐसी अनेंक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बारे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. ऐसा ही एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि गुर्दे की पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या उपाय करे ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

गुर्दे की पथरी -
जब गुर्दे में पथरी होती है, तो इसका दर्द हमारे पेट के नीचले हिस्से मे होता है. कभी कभी तो यह दर्द असहनीय भी हो जाता है. अगर पथरी की बात करें, तो यह खनिज और नमक का संग्रह होता है. जो अधिकत्तर कैल्शियम और यूरिक एसिड से बना हुआ पत्थर होता है. अगर इसके बनने के मुख्य कारणों की बात करें, तो यह मोटापा और डिहाईड्रेशन के कारण हो सकती है. गुर्दे में बनने वाली पथरी अलग अलग साइज की हो सकती है. अगर इसका समय से उपचार नहीं किया जाता है और यह पथरी बड़ी हो जाती है, तो काफी बार इसे निकालने के लिए ऑपरेशन भी करवाना पड़ता है. अगर पेशाब में खून आता है, तो वह भी गुर्दे की पथरी का एक लक्षण हो सकता है.

दर्द से राहत पाने के उपाय -
अगर गुर्दे की पथरी की वजह से असहनीय दर्द होता है, तो उसके लिए हमें उपाय तुरंत करने होते हैं. निम्नलिखित उपायों को अपनाकर हम पथऱी के दर्द को कम कर सकते हैं.
हर्बल चाय - आमतौर पर हर्बल चाय का इस्तमाल पेट को साफ करने के लिए किया जाता है. पथरी के मरीजो के लिए यह बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है. हर्बल चाय के इस्तमाल से पथरी का आकार नहीं बढ़ता है. इसके साथ ही इसके इस्तमाल से दर्द में भी राहत मिल सकती है.
नींबू का रस - गर्मियों में नींबू पानी पीना हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होता है. लोग बड़े चाव से नींबू पानी का सेवन करते हैं. जितना स्वाद इसके पानी में आता है, उससे कहीं ज्यादा यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है. नींबू के अंदर सिट्रेट नाम का एक तत्व पाया जाता है. यह तत्व कैल्सियम के डिपॅाजिट को तोडने में सहायक होता है. इसके इस्तमाल से पथरी का आकार सिर्फ नियंत्रित ही नहीं होता है , बल्कि दर्द में भी राहत मिलती है.
नारियल का पानी - नारियल का पानी पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है तथा यह शहर में आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है. इसमें फाइबर के साथ साथ एंटी लिथोजेनिक नामक तत्व भी पाया जाता है. इसी कारण यह गुर्दे की पथरी के दर्द से निजात दिलाने में सहायक होता है.
सिकाई - दर्द ने राहत पाने में सिकाई हमारे एक उत्तम तरीके का इलाज है. अगर गुर्दे की पथरी की वजह से कमर के निचले हिस्से में बहुत अधिक दर्द हो रहा है , तो ऐसी परिस्थिति में प्रभावित हिस्से की गर्म सिकाई कर सकते हैं. इसके साथ ही यह ध्यान रखने की जरूरत है कि कम्प्रेस सही पोजिशन में हो. इसके अलावा हॅाट बाथ से भी दर्द में हमें राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें : डायबिटीज में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं ?
इनके अलावा पथरी के इलाज के लिए पत्थऱ चट्टा का इस्तमाल भी बहुत उपयोगी होता है. इससे पथरी की समस्या ठीक हो जाती है. प्रतिदिन आप 2-3 पत्तों का सेवन कर सकते हैं. अगर आपको किडनी में पथरी की वजह से अत्यधिक दर्द का अनुभव हो रहा है, तो आपको तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिएं. वैसे किडनी के दर्द को रोकने के लिए Non-steroidal anti-inflammatory drugs (NSAIDs ) दवा Diclofenac का प्रयोग किया जाता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



